Samsung Galaxy M36 5G India Launch Teased: सैमसंग ने अपने ने गैलेक्सी फोन M36 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन का एक टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें नए गैलेक्सी M-सीरीज फोन के आने की पुष्टि की गई है। प्रमोशनल पोस्टर में फोन का रियर डिजाइन दिखाया गया है, और ब्रांड ने इसकी कीमत का भी संकेत दिया है। फोन को 20 हजार रुपये कीमत सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी M36 5G को Amazon के एक्सक्लूसिव ‘Amazon Specials’ लाइनअप के हिस्से के रूप में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ‘नोटिफाई मी’ बटन वाला एक टीजर पेज लाइव हो गया है, जो 20,000 रुपये से कम कीमत का संकेत देता है। फोन को जुलाई के पहले हफ्ते में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M36 5G: संभावित फीचर्स
सैमसंग के इस फोन को Exynos 1380 (गैलेक्सी M35 जैसा ही) और 6GB के साथ पेश किया जाएगा। इसमें परफॉर्मेंस की बात करें तो 1004 (सिंगल-कोर), 2886 (मल्टी-कोर) का सपोर्ट है। वहीं फोन में Android 15 आधारित One UI 7 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। फोन में AI-पावर्ड फीचर्स होने की पुष्टि की गई है।
काफी पॉपुलर है एम सीरीज फोन
सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी M35 के उत्तराधिकारी गैलेक्सी M36 5G के आगामी लॉन्च की पुष्टि की है, जो इसकी लोकप्रिय गैलेक्सी M सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने जोर देकर कहा कि 2019 में लॉन्च की गई गैलेक्सी M सीरीज “मेड इन इंडिया” और “मेड फॉर इंडिया” दोनों है। भारत में यह सीरीज काफी पॉपुलर भी है।
