टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G स्मार्टफोन, 6 साल तक रहेंगे नए जैसे, कैमरा-डिस्प्ले भी दमदार

Samsung Galaxy M16 5G Galaxy M06 5G: Samsung Galaxy M16 5G को छह एंड्रॉयड अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Image

Samsung Galaxy M16 5G Galaxy M06 5G

Samsung Galaxy M16 5G Galaxy M06 5G: यदि आप किफायती कीमत में सैमसंग के दमदार फीचर्स वाले 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सैमसंग ने एक साथ अपने दो नए फोन सैमसंग गैलेक्सी M16 5G और गैलेक्सी M06 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए गैलेक्सी M सीरीज के स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलते हैं और इनमें 5,000mAh की बैटरी है। सिर्फ इतना ही नहीं किफायती स्मार्टफोन छह साल तक के एंड्रॉयड अपग्रेड के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy M16 5G Galaxy M06 5G Price: कीमत

गैलेक्सी M16 5G ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन और थंडर ब्लैक कलर में आता है। कीमत की बात करें तो फोन 3 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपये, वहीं 6GB और 8GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 12,999 रुपये और 14,499 रुपये है। Galaxy M06 5G ब्लेजिंग ब्लैक और सेज ग्रीन शेड्स में आता है। इसके 4GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 9,499 रुपये और 6GB + 128GB वर्जन की कीमत 10,999 रुपये (500 रुपये की बैंक छूट सहित) है।

Samsung Galaxy M16 5G Specs, Camera: स्पेसिफिकेशन और कैमरा

Samsung Galaxy M16 5G को छह एंड्रॉयड अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। इसमें फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy M06 5G Specs, Camera: स्पेसिफिकेशन और कैमरा

इस फोन के साथ कंपनी ने चार साल के एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है। गैलेक्सी M06 5G में 6.7 इंच की एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलती है। इस फोन के साथ भी मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।

गैलेक्सी M06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इस फोन के साथ भी 5,000mAh की बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article