SAMSUNG Galaxy F14 5G Price Cut in india: यदि आप कम कीमत में दमदार बैटरी बैकअप और शानदार डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सही मौका है। सैमसंग के SAMSUNG Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को लगभग आधी कीमत में खरीदने का मैका मिल रहा है। 17,490 रुपये कीमत वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 9,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी फोन को और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
SAMSUNG Galaxy F14 5G: कीमत और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी सिंगल स्टोरेज और दो रैम ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 17,490 रुपये है। लेकिन फोन को डिस्काउंट के बाद 9,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 4जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 10,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और 7000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। बैंक ऑफर की बात करें तो इसकी खरीद पर सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10%, फ्लिपकार्ड एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% और येस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 8% का कैशबैक मिलेगा।
SAMSUNG Galaxy F14 5G: स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले
सैमसंग के किफायती 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Exynos 1330 चिपसेट का सपोर्ट है और इसमें 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
SAMSUNG Galaxy F14 5G: कैमरा और बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का कैमरा सेंसर है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ 13 5G के बैंड और ऑडियो जैक भी है।
