सैमसंग ने भारत में अपने दो नए फोन Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन में सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के नए मेंबर हैं। सैमसंग के इन दोनों फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
कीमत और वेरिएंट
Galaxy A57 5G की कीमत 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB मॉडल 62,499 रुपये में मिलेगा। यह Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर में उपलब्ध है।
वहीं Galaxy A37 5G की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है (8GB + 128GB)। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में आता है। यह Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen रंगों में मिलेगा।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
दोनों स्मार्टफोन में 6.7-इंच का फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Vision Booster टेक्नोलॉजी भी मिलती है। ये फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं और कंपनी ने 6 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर चिपसेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर और Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिप दी गई है। दोनों फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
कैमरा फीचर्स
दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Galaxy A57 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो कैमरा है, वहीं Galaxy A37 5G में 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही AI फीचर्स जैसे Object Eraser, Best Face, Circle to Search और Voice Transcription भी दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 2 दिन तक चलने का दावा करती है। इसमें Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट है, जिससे फोन 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो सकता है।
