टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग ने लॉन्च किया वेब ब्राउजर, अब AI करेगा आपका काम आसान

Samsung Browser की सबसे खास बात इसका नया Agentic AI फीचर है, जिसे Perplexity के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह AI असिस्टेंट यूजर की भाषा को समझकर जवाब देता है और वेबपेज के कॉन्टेक्स्ट को भी समझ सकता है।

Image

सैमसंग ने लॉन्च किया वेब ब्राउजर, अब AI करेगा आपका काम आसान/photo-Samsung

Samsung ने अपना नया Samsung Browser for Windows लॉन्च कर दिया है। पहले यह ब्राउजर सिर्फ Samsung स्मार्टफोन्स तक सीमित था, लेकिन अब कंपनी ने इसे Windows PC यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। इसका मकसद मोबाइल और कंप्यूटर के बीच ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को एक जैसा और आसान बनाना है।

किन डिवाइस पर मिलेगा सपोर्ट

यह नया ब्राउजर Windows 11 और Windows 10 (version 1809 या उससे ऊपर) पर चलने वाले PC में डाउनलोड किया जा सकता है। फिलहाल इसके AI फीचर्स दक्षिण कोरिया और अमेरिका में उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे अन्य देशों में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Cross-Device कनेक्टिविटी की खासियत

Samsung Browser की सबसे बड़ी खासियत इसका cross-device सपोर्ट है। यूजर्स अपने मोबाइल पर जो काम कर रहे थे, उसे PC पर वहीं से जारी रख सकते हैं। इसमें ओपन वेबपेज, बुकमार्क और ब्राउजिंग हिस्ट्री सब कुछ सिंक हो जाता है, जिससे काम करना और भी आसान हो जाता है।

Samsung Pass से मिलेगा सिक्योर एक्सपीरियंस

इस ब्राउजर में Samsung Pass का भी इंटीग्रेशन दिया गया है। इससे यूजर्स अपने पासवर्ड और पर्सनल जानकारी को सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑटोफिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Agentic AI बना सबसे बड़ा गेमचेंजर

Samsung Browser की सबसे खास बात इसका नया Agentic AI फीचर है, जिसे Perplexity के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह AI असिस्टेंट यूजर की भाषा को समझकर जवाब देता है और वेबपेज के कॉन्टेक्स्ट को भी समझ सकता है।

Multi-tab AI से मिलेगा स्मार्ट रिजल्ट

इसमें Multi-tab Context Awareness फीचर दिया गया है, जो एक साथ कई टैब्स की जानकारी को समझकर एक ही जगह पर दिखा सकता है। इससे यूजर्स को अलग-अलग पेज खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और काम तेजी से पूरा होता है।

ब्राउजिंग होगी और भी आसान

इस AI की मदद से यूजर्स कंटेंट का सार (Summary) निकाल सकते हैं, टैब्स को मैनेज कर सकते हैं, हिस्ट्री से जानकारी खोज सकते हैं, बिना कीवर्ड डाले पुराने पेज ढूंढ सकते हैं। इतना ही नहीं, यह ब्राउजर वीडियो के अंदर भी खास हिस्सों को खोज सकता है और किसी वेबपेज के आधार पर ट्रैवल प्लान भी तैयार कर सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article