टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग ने भारत में लॉन्च की नई QLED 4K TV सीरीज, दमदार साउंड और क्वॉन्टम डॉट डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत

Samsung 2024 QLED 4K TV Series: 2024 क्‍यूएलईडी 4K TV सीरीज को बेहतर साउंड के लिए Q-सिंफनी, ओटीएस लाइट और अडेप्टिव साउंड फीचर्स से लैस किया गया है। यूजर्स ऑन-स्क्रीन मूवमेंट को ऐसे महसूस कर सकते हैं जैसे कि वह वास्तविक हो। यह सीरीज रियल टाइम कॉन्टेंट एनालिसिस के जरिए 3D सराउंड साउंड इफेक्ट जनरेट करता है जिससे टीवी देखने का एक शानदार अनुभव मिलता है।

Image

Samsung 2024 QLED 4K TV Series (Image-Samsung)

Samsung 2024 QLED 4K TV Series: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने सोमवार को भारत में अपनी 2024 क्‍यूएलईडी 4K टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज को 65,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। 2024 क्‍यूएलईडी 4K टीवी लाइन-अप 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज के साथ कई हाईटेक फीचर्स से लैस है। नई टीवी सीरीज को आज से ही सैमसंग और अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Samsung 2024 QLED 4K TV Series: क्या है खासियत

क्वॉन्टम प्रोसेसर लाइट 4K से पावर्ड, 2024 क्‍यूएलईडी 4K टीवी सीरीज क्वांटम डॉट और क्वॉन्टम एचडीआर के साथ 100% कलर वॉल्यूम प्रदान करती है। यह 4K अपस्केलिंग के साथ भी आता है जो यूजर्स को हाई-रिजॉल्यूशन 4K कॉन्टेंट, Q-सिम्फनी साउंड टेक्नोलॉजी, डुअल एलईडी, गेमिंग के लिए मोशन एक्सेलेरेटर और पैनटोन वैलिडेशन का मजा देता है और इससे यूजर्स को जीवंत पिक्चर क्वालिटी की सुविधा मिलती है।

सैमसंग 2024 QLED 4K टीवी सीरीज में एयरस्लिम डिजाइन, बाउंडलेस स्क्रीन और एक एडजस्टेबल स्टैंड है। टीवी सीरीज सोलर सेल रिमोट के साथ आती है। इस रिमोट को आप बिना बैटरी की आवश्यकता के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, AI एनर्जी मोड ही है, जो एनर्जी सेविंग करता है।

Samsung 2024 QLED 4K TV Series: दमदार साउंड और 4K का मजा

2024 क्‍यूएलईडी 4K TV सीरीज को बेहतर साउंड के लिए Q-सिंफनी, ओटीएस लाइट और अडेप्टिव साउंड फीचर्स से लैस किया गया है। यूजर्स ऑन-स्क्रीन मूवमेंट को ऐसे महसूस कर सकते हैं जैसे कि वह वास्तविक हो। यह सीरीज रियल टाइम कॉन्टेंट एनालिसिस के जरिए 3D सराउंड साउंड इफेक्ट जनरेट करता है जिससे टीवी देखने का एक शानदार अनुभव मिलता है। नए लाइनअप में मोशन एक्सेलरेटर और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) का सपोर्ट भी है। यानी इसके साथ गेमिंग को भी शानदार बनाया जा सकता है।

Samsung 2024 QLED 4K TV Series: 100 से ज्यादा फ्री चैनल

2024 क्‍यूएलईडी 4K TV सीरीज में सैमसंग की टीवी प्लस सर्विस भी शामिल है जिसमें 100+ फ्री चैनल शामिल हैं। इसके अलावा, बिल्ट-इन मल्टी वॉयस असिस्टेंट ग्राहकों को सहज कनेक्टिविटी प्रदान करता है, जबकि टॉप लेवल का सेफ्टी सॉल्यूशन सैमसंग नॉक्स आपको बेहतर सेफ्टी प्रदान करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article