OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ChatGPT यूजर्स को क्रिसमस से पहले एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने एक ऐसा छिपा हुआ क्रिसमस ईस्टर एग टीज किया है, जिसमें सिर्फ एक इमोजी भेजने पर ChatGPT आपकी सेल्फी से जुड़ा पर्सनलाइज्ड क्रिसमस वीडियो मैसेज बना देता है।
X पर पोस्ट से बढ़ी उत्सुकता
सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने यूजर्स से ChatGPT में सिर्फ एक इमोजी भेजकर देखने को कहा। इसके बाद कई यूजर्स ने ट्राई किया और पाया कि 🎁 (गिफ्ट) इमोजी भेजते ही एक खास क्रिसमस फीचर एक्टिव हो जाता है।
Sora बनाता है पर्सनलाइज्ड क्रिसमस वीडियो
इस ईस्टर एग के एक्टिव होते ही OpenAI का वीडियो जनरेशन मॉडल Sora एक छोटा सा क्रिसमस वीडियो तैयार करता है। यह वीडियो पूरी तरह पर्सनलाइज्ड होता है और ChatGPT ने यूजर के पिछले इंटरैक्शन से जो जानकारी सीखी होती है, उसी के आधार पर फेस्टिव मैसेज बनाया जाता है।
यूजर के पास नहीं होता कंट्रोल
इस फीचर में यूजर को वीडियो पर किसी तरह का क्रिएटिव कंट्रोल नहीं मिलता। वीडियो की स्टाइल, कहानी और फाइनल रिजल्ट पूरी तरह Sora खुद तय करता है। यानी हर वीडियो अपने आप में सरप्राइज होता है।
एक अकाउंट पर सिर्फ एक वीडियो
फिलहाल यह फीचर हर यूजर के लिए सिर्फ एक वीडियो तक सीमित है। अगर आप नया चैट सेशन शुरू करके फिर से वही इमोजी भेजते हैं, तो नया वीडियो नहीं बनता, बल्कि वही पुराना वीडियो दोबारा दिखा दिया जाता है।
दूसरे क्रिसमस इमोजी भी करते हैं काम
कुछ यूजर्स का कहना है कि 🎅 (सांता) और 🎄 (क्रिसमस ट्री) जैसे दूसरे फेस्टिव इमोजी भेजने पर भी यही क्रिसमस ईस्टर एग एक्टिव हो रहा है।
OpenAI का फेस्टिव एक्सपेरिमेंट
यह मजेदार फीचर OpenAI के उस प्रयोग को दिखाता है, जिसमें चैट, इमेज और वीडियो जनरेशन को मिलाकर ज्यादा इंटरैक्टिव अनुभव बनाया जा रहा है। भले ही यह फीचर सिर्फ क्रिसमस के लिए हो, लेकिन इसने ChatGPT में त्योहारों की हल्की-फुल्की खुशी जरूर जोड़ दी है।
