टेक एंड गैजेट्स

लाइव ऑर्केस्ट्रा में AI की एंट्री, रोबोट Sophia ने गाया गाना और जम गई महफिल

हांगकांग बैपटिस्ट विश्वविद्यालय के सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने अपनी 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक खास गाला कॉन्सर्ट पेश किया जिसमें AI रोबोट ने अपनी परफॉरमेंस से दुनिया को दीवाना बना दिया।

Image

लाइव ऑर्केस्ट्रा में AI की एंट्री, रोबोट Sophia ने गाया गाना और जम गई महफिल/photo-ai

अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कोडिंग और ऑफिस के मुश्किल कामों के लिए हो रहा था लेकिन हांगकांग ने एआई के बेहतरीन इस्तेमाल को लेकर इतिहास रच दिया है।

हांगकांग में इस साल एक अनोखा संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां टेक्नोलॉजी और क्लासिकल म्यूजिक का अनोखा संगम देखने को मिला। हांगकांग बैपटिस्ट विश्वविद्यालय के सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने अपनी 70वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास गाला कॉन्सर्ट पेश किया जिसका आयोजन ईस्ट कौलून सांस्कृतिक केंद्र में हुआ। इसमें पहली बार किसी रोबोट ने लाइव परफॉरमेंस दी है।

“Live Music ReIMAGINEd” थीम पर आधारित कॉन्सर्ट

इस कॉन्सर्ट की थीम “Live Music ReIMAGINEd” रखी गई थी, जिसमें पारंपरिक संगीत को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम में क्लासिकल म्यूजिक के साथ-साथ वीडियो गेम और फिल्मों के संगीत को भी शामिल किया गया। इसके अलावा आर्ट टेक्नोलॉजी के जरिए शानदार विजुअल इफेक्ट्स भी देखने को मिले, जिससे दर्शकों को ऐसा अनुभव हुआ मानो वे एक साथ फिल्म और लाइव ऑर्केस्ट्रा देख रहे हों।

AI और इंसानों का अनोखा सहयोग

इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ह्यूमनॉइड रोबोट Sophia रही जिसे Hanson Robotics ने विकसित किया है। इस रोबोट ने पहली बार लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति दी जो कि इंसानों और AI के बीच पार्टनरशिप का एक दुर्लभ उदाहरण साबित हुआ।

गेम और डिजिटल कला का संगम

कॉन्सर्ट में लोकप्रिय वीडियो गेम Black Myth: Wukong से प्रेरित एक खास प्रस्तुति भी हुई, जिसमें लाइव डांस और डिजिटल अवतार का कॉम्बो देखने को मिला। इसके साथ ही “Birthday Variations” नामक एक नई रचना भी पेश की गई, जिसे विश्वविद्यालय की वर्षगांठ के लिए तैयार किया गया था। इस प्रस्तुति में लाइव और वर्चुअल कलाकार दोनों शामिल हुए।

मल्टीसेंसरी अनुभव का वादा

इस अनोखे कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों को एक मल्टीसेंसरी अनुभव देना था, जहां संगीत, तकनीक और विजुअल आर्ट्स का संगम था। यह कॉन्सर्ट ने न केवल मनोरंजन का नया रूप पेश किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भविष्य में कला और तकनीक का मेल किस तरह नए आयाम स्थापित कर सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article