टेक एंड गैजेट्स

Jio के 47 करोड़ यूजर्स को झटका, अब फ्री नहीं मिलेगी यह सुविधा, जानें क्या होगा नुकसान

Reliance Jio JioCinema Subscription: नए बदलाव को JioHotstar की शुरुआत के बाद लागू किया गया है, जो JioCinema और Disney+ Hotstar की पार्टनरशिप के बाद शुरू की गई नई स्ट्रीमिंग सर्विस है। विशेष रूप से, रिलायंस जियो यूजर्स अभी भी चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ नए JioHotstar की कॉम्प्लीमेंट्री मेंबरशिप का फायदा ले सकते हैं।

Image

Reliance Jio JioCinema Subscription

Reliance Jio JioCinema Subscription: यदि आप रिलायंस जियो यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। कंपनी ने अब अपने प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान से एक OTT लाभ को चुपचाप हटा दिया है। कंपनी ने अब रिचार्ज के साथ ऐड-ऑन लाभ के रूप में JioCinema को बंडल करना बंद कर दिया है। यानी आप प्रीपेड प्लान के साथ फ्री में मिलने वाले JioCinema का एक्सेस नहीं ले पाएंगे।

JioHotstar के बाद बदली सुविधा

नए बदलाव को JioHotstar की शुरुआत के बाद लागू किया गया है, जो JioCinema और Disney+ Hotstar की पार्टनरशिप के बाद शुरू की गई नई स्ट्रीमिंग सर्विस है। विशेष रूप से, रिलायंस जियो यूजर्स अभी भी चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ नए JioHotstar की कॉम्प्लीमेंट्री मेंबरशिप का फायदा ले सकते हैं। नए बदलाव के बाद अब यूजर्स को केवल जियो क्लाउड और जियोTV एप ही फ्री में एक्सेस करने को मिलेगा।

कितनी है JioHotstar की कीमत

JioHotstar का एड फ्री प्लान 149 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। इस प्लान के साथ 720p रिजॉल्यूशन में एक मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। वहीं टॉप-एंड JioHotstar प्रीमियम प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह और 1,499 रुपये प्रति वर्ष है।

JioHotstar के अलग प्लान के अलावा जियो OTT का एक बंडल प्लान भी ऑफर करता है, जिसमें एक ही प्लान के साथ आप अमेजन प्राइम वीडियो, फैनकोड, JioSaavn Pro, Netflix और ZEE5-SonyLIV का कॉम्बो सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article