टेक एंड गैजेट्स

Reliance Jio लाया नया रिचार्ज प्लान, 336 दिन अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB इंटरनेट बस इतने में

आज हम आपको रिलायंस जियो के एक धाकड़ रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस रिचार्ज प्लान को सबस्क्राइब कर आप 336 दिनों यानी लगभग 11 महीनों तक अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। आपको जियो TV और जियो सिनेमा का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Image

Reliance Jio लाया नया रिचार्ज प्लान, 336 दिन अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB इंटरनेट

Photo : Times Now Digital

Reliance Jio Recharge Plan: क्या आप भी रिलायंस जियो की सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको रिलायंस जियो के एक धाकड़ रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस रिचार्ज प्लान को सबस्क्राइब कर आप 336 दिनों यानी लगभग 11 महीनों तक अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। जहां अधिकांश टेलिकॉम कंपनियों के 12 महीने वाले प्लान के लिए आपको 2500 से 3000 रुपये जितने खर्च करने पड़ सकते हैं तो वहीं जियो का यह रिचार्ज सिर्फ 1899 रुपये में आपको लगभग 11 महीनों का फायदा देता है।

172 रुपये हर महीने

336 दिनों तक जबरदस्त लाभ देने वाला यह प्लान बेहद किफायती है। 1899 रुपये में आपको अनलिमिटेड कॉल और 24GB डेटा तो मिलता ही है साथ ही 3600 SMS का बेनिफिट भी मिलता है। इतना ही नहीं आपको जियो TV और जियो सिनेमा का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान को अगर आप प्रतिमाह के आधार पर ब्रेकडाउन करते हैं तो हर महीने आपको 172 रुपये से भी कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

इन लोगों को हो सकती है मुसीबत

हालांकि यह प्लान काफी किफायती और जबरदस्त है लेकिन ध्यान रहे कि कुछ लोगों के लिए यह रिचार्ज प्लान भी मुश्किल बन सकता है। ऐसे लोग जिनका इंटरनेट यूसेज ज्यादा है यानी जो इंटरनेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। जियो का यह प्लान, मार्केट में मौजूद अन्य टेलिकॉम कंपनियों के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article