अगर आप स्मार्टफोन खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर आने वाली सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के लिए सेल आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी के पॉपुलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अब आप इस स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि कैमरा डिपॉर्टमेंट के मामले में Redmi Note 13 Pro सीधे-सीधे Samsung Galaxy S24 Ultra को कड़ी टक्कर देता है। Galaxy S24 Ultra की ही तरह Redmi Note 13 Pro में 200 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा मिलता है। अगर आपको एक ऐसा ड्यूरेबल स्मार्टफोन चाहिए जो कई सालों तक काम कर सके तो आपके लिए रेडमी का यह स्मार्टफोन एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले लेटेस्ट ऑफर के बारे में जानकारी देते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Redmi Note 13 Pro को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। वैसे तो 200 मेगापिक्सल वाले इस फोन की कीमत 30 हजार रुपये से अधिक है लेकिन अभी आप मैसिव प्राइस कट के साथ 15 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 13 Pro की कीमत हुई धड़ाम
Redmi Note 13 Pro के 256GB वेरिएंट को 32,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 31% की धमाकेदार छूट दे रहा है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 22,499 रुपये खरीद सकते हैं। अगर आप कम कीमत में फ्लैगशिप कैमरा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट Redmi Note 13 Pro में फैंस को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रहा है। आप इसका फायदा लेकर एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं। Axis Bank Flipkart Debit Card पर आपको 5% का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में आप 15 हजार रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आप एक्सचेंज ऑफर में 10 हजार रुपये की बचत भी कर लेते हैं तो आपको यह फोन सिर्फ 12,499 रुपये में ही मिल जाएगा।
अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको इस कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए जरूरी नहीं है कि आपको मैक्सिमम एक्सचेंज वैल्यू मिल ही जाए।
Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
- Redmi Note 13 Pro में प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया गया है।
- स्मार्टफोन को धूल और पानी के छीटों से बचाने के लिए IP54 की रेटिंग दी गई है।
- रेडमी के इस स्मार्टफोन 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन दी गई है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर पाएंगे।
- Redmi Note 13 Pro में कंपनी ने 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 200+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेंसर मिलता।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- Redmi Note 13 Pro को पॉवर देने के लिए इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
