Smartphone Price Hike in India: अगर आप रेडमी के फैंस हैं और नया कैमरा सेंट्रिक वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए थोड़ी बुरी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शॉओमी ने अपने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी के ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस हैं। अगर आप इन्हें खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ग्लोबली रैम और स्टोरेज की कीमतें बढ़ने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। ग्लोबल मार्केट में रैम और स्टोरेज की कीमत पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में स्मार्टफोन्स कंपनियों ने भी अपने-अपने फोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अब इस तरफ शॉओमी ने भी कदम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने अपने रेडमी ब्रैंड के दो पॉपुलर फोन्स को महंगा कर दिया है। Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro दोनों में ही कंपनी ने फ्लैगशिप कैटेगीर के फीचर्स दिए हैं।
Redmi Note 15 Pro Plus price hike
सबसे पहले आपको बता दें कि Redmi Note 15 Pro+ में आपको तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलते हैं। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है और इसे कंपनी ने 37,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब इस बेस वेरिएटं की कीमत बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। इसका मिड वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत पहले 39,999 रुपये थी वो अब बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। अगर इसके टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलती है। इसे कंपनी ने 43,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है।
Redmi Note 15 Pro price hike
शाओमी की तरफ से आने वाले Redmi Note 15 Pro की भी कीमत में इजाफा हो गया है। इस स्मार्टफोन में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलते हैं। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB के साथ आता है जिसकी कीमत पहले 29,999 रुपये थी। अब इसे खरीदने के लिए आपको 31,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसका टॉप वेरिएंट 256GB स्टोरेज के आता है जिसे कंपनी ने 31,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत बढ़कर 33,999 रुपये हो गई है।
Redmi Note 15 Pro Series Specs
रेडमी के इन पॉपुलर स्मार्टफोन्स में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 6.83 इंच की डिस्प्ले आती है। परफॉर्मेंस के लिए प्रो मॉडल में आपको MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है वहीं अगर आप प्रो प्लस मॉडल की तरफ जाते हैं तो आपको इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेंसर मिलता है। रेडमी नोट प्रो प्लस में आपको 6500mAh की बैटरी देखने को मिलती है वहीं अगर प्रो मॉडल में कंपनी ने 6580mAh की बैटरी दी है। इसमें आपको 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
