Samsung Galaxy S24 5G की औंधे मुंह गिरी कीमत, Flipkart ने फिर किया बड़ा प्राइस कट
Samsung Galaxy S24 5G की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अब आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आपको दमदार चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप मिलता है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 1 2026, 19:56 IST
Image Credit : Digit/Airtel01 / 10
Samsung Galaxy S24 5G में आपको दमदार चिपसेट के साथ साथ शानदार कैमरा सेटअप मिलता है। इस स्मार्टफोन में हैवी ग्राफिक्स के साथ गेमिंग भी कर सकते हैं। इस फोन को लेकर आप कई सालों के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel02 / 10
ई-कॉमर्स वेबसाइट ने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस समय Samsung Galaxy S24 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। आप इस स्मार्टफोन को अभी भारी बचत के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel03 / 10
आपको बता दें कि Samsung Galaxy S24 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट में 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अब आपको इसे खरीदने के लिए इतने पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
Image Credit : Digit/Airtel04 / 10
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर 43% का बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत सिर्फ 45,999 रुपये रह गई है। यह ऑफर स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर दिया जा रहा है।
Image Credit : Digit/Airtel05 / 10
फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके पास Samsung Galaxy S24 5G को और भी बचत के साथ खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर बैंक ऑफर और बड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
Image Credit : Digit/Airtel06 / 10
Samsung Galaxy S24 5G पर मिलने वाले बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 2300 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।
Image Credit : Digit/Airtel07 / 10
अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आप भारी भरकम बचत कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर 32,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप इस ऑफर में 15 हजार रुपये की बचत कर लेते हैं तो आप स्मार्टफोन को सिर्फ 30,999 रुपये में ही खरीद पाएंगे।
Image Credit : Digit/Airtel08 / 10
हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि एक्सचेंज की पूरी वैल्यू आपको मिल जाए।
Image Credit : Digit/Airtel09 / 10
Samsung Galaxy S24 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसमें आपको 6.2 इंच की डिस्प्ले और IP68 रेटिंग मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
Image Credit : Digit/Airtel10 / 10
Samsung Galaxy S24 5G में आपको Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ में आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।