शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी की भारतीय बाजार के बजट सेगमेंट में अच्छी खासी पकड़ है। इस सेगमेंट के फैंस के लिए रेडमी के पास एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। रेडमी की तरफ से पिछले साल अगस्त के महीने में Redmi 15 5G को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी अपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है जो कि Redmi 15A 5G होगा। कंपनी भारतीय बाजार में इसे अगले सप्ताह लॉन्च करने वाली है।
अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस नए स्मार्टफोन के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। आइए आपको इससे जुड़ी सामने आईं अब तक डिटेल्स के बारे में बताते हैं।
इस दिन लॉन्च होगा नया नया स्मार्टफोन
Redmi 15A 5G को भारतीय बाजार में 27 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले टीज करना शुरू कर दिया है और साथ ही इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस माइक्रोसाइट से स्मार्टफोन से जुड़ी कई सारी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं।
बड़ी बैटरी के साथ 5G चिपसेट का सपोर्ट
Redmi 15A 5G को भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। अगर आपको एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए तो रेडमी का यह स्मार्टफोन आपको बड़ी बैटरी भी उपलब्ध कराएगा। इसमें आपको 6300mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। रेडमी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर 5G चिपसेट मिलेगा।
Redmi 15A 5G का कैमरा
डेली रूटीन वर्क में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें तगड़ा रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। Redmi 15A 5G में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। स्मार्टफोन में आपको वॉटरड्रॉप नॉच के साथ डिस्प्ल मिलेगी जिसमें फ्रंट कैमरा को सेट किया जाएगा। फोन को दाई ओर आपको पावर बट और वॉल्यूम बटन मिलेंगे।
