टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से लैस

Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। इसके साथ 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए Airflow Vapour Chamber दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।

Image

Realme P4 Lite 5G Launched In India

स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन P4 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से P4, P4x और P4 Pro 5G मॉडल शामिल हैं। नए डिवाइस में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 4GB + 128GB वेरिएंट 13,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 15,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Mosaic Blue और Mosaic Green कलर ऑप्शन में आता है। ग्राहक इसे Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत ₹1,000 की छूट, 500 रुपये का बैंक ऑफर और पुराने यूजर्स के लिए 500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह हाई रिफ्रेश रेट यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव देता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, जो इसे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। इसके साथ 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए Airflow Vapour Chamber दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

Realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article