टेक एंड गैजेट्स

Realme Note 80 जल्द होगा लॉन्च! एक-दो नहीं तीन सर्टिफिकेशन साइट पर फोन हुआ स्पॉट

रियलमी जल्द ही बाजार में Realme Note 80 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन को बाजार में नोट 70 के सक्सेसर के तौर पर पेश कर सकती है। कंपनी की तरफ से अभी इस स्मार्टफोन को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन स्पॉट हो चुका है।

Image

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रिलयमी की तरफ से पिछले एक दो साल में कई सारे स्मार्टफोन्स बाजार में पेश किए हैं। कंपनी 2026 में भी कई नए स्मार्टफोन्स लाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप रियलमी का नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी अपनी नोट सीरीज में जल्द ही एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। कंपनी ने पिछले साल realme Note 70 और Note 70T स्मार्टफोन लॉन्च किए थे और अब कंपनी नोट सीरीज को बढ़ाने जा रही है।

रियलमी जल्द ही बाजार में Realme Note 80 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन को बाजार में नोट 70 के सक्सेसर के तौर पर पेश कर सकती है। कंपनी की तरफ से अभी इस स्मार्टफोन को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट पर यह फोन स्पॉट हो चुका है।

सर्टिफिकेशन साइट पर फोन हुआ स्पॉट

आपको बता दें कि Realme Note 80 को हाल ही में मलेशिया की SIRIM वेबसाइट, ग्लोबल EEC और TKDN सर्टिफिकेशन साइट्स पर पर देखा गया है। इन तीनों ही जगहों पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन को RMX5388 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। सर्टिफिकेशन में इसके फीचर्स का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन यह कंफर्म हो गया है कि अगले कुछ दिनों में यह बाजार में देखा जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश कर सकती है।

इस नाम के साथ बाजार में दे सकता है दस्तक

गौरतलब है कि रियलमी अपनी नोट सीरीज को भारतीय बाजार में पेश नहीं करती लेकिन कंपनी इस स्मार्टफोन को दूसरे नाम के साथ यहां उतार सकती है। जैसे कि रियलमी ने पिछली बार Realme Note 70 को भारतीय बाजार में Narzo 80 Lite नाम के साथ लॉन्च किया था। ऐसे में काफी ज्यादा संभावना है कि कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन को नार्जो नाम के साथ लॉन्च कर सकती है। रियलमी अपकमिंग स्मार्टफोन में अपने फैंस को को कई सारे तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराने वाली है। इसमें आपको दमदार चिपसेट के साथ शानदार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article