Jio ने खत्म किया 28 दिन की वैलिडिटी का झंझट, करोड़ों यूजर्स को मिली बड़ी राहत
जियो का सिम इस्तेमाल करने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए काम की खबर है। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च किया है। जियो के नए प्लान में ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 24 2026, 15:07 IST
Image Credit : Jio/Digit01 / 07
अगर आपके पास रिलायसं जियो का सिम और आप रिचार्ज प्लान में मिलने वाली 28 दिनों की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी से परेशान हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Image Credit : Jio/Digit02 / 07
आपको बता दें कि जियो हमेशा ही अपने यूजर्स की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखता है। मोबाइल यूजर्स की जरूरत के मुताबिक कंपनी समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में नए-नए रिचार्ज प्लान जोड़ती रहती है।
Image Credit : Jio/Digit03 / 07
जियो ने हाल ही में एक ऐसा रिचार्ज प्लान अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है जिसने 28 दिन की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी का झंझट ही खत्म कर दिया है। अब यूजर्स कम कीमत में अधिक दिनों तक सिम को एक्टिव रख पाएंगे और कॉलिंग समेत दूसरी सर्विस का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।
Image Credit : Jio/Digit04 / 07
आपको बता दें कि जियो की तरफ से कुछ दिन पहली अपनी लिस्ट 450 रुपये का एक सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ने अपने ग्राहकों को 36 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
Image Credit : Jio/Digit05 / 07
इस नए रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स 36 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसी के साथ मोबाइल यूजर्स को लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Jio/Digit06 / 07
जियो के इस 36 दिन तक चलने वाले प्लान के डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कुल 72GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
Image Credit : Jio/Digit07 / 07
जियो अपने करोड़ों यूजर्स को इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। टीवी चैनल देखने के लिए आपको इसमें जियो टीवी का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 35000 रुपये की कीमत का Pro Google Gemini का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।