टेक एंड गैजेट्स

Realme GT 8 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, इस स्मार्टफोन में मिलेगा कैमरा मॉड्यूल बदलने का ऑप्शन

Realme GT 8 Pro को कंपनी भारत और इंटरनेशनल मार्केट में एक साथ लॉन्च करेगी। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। इसमें आपको कम कीमत में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

रियलमी के इस स्मार्टफोन में मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में जल्द ही एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। रियलमी भारतीय फैंस के लिए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। कंपनी ने पिछले महीने चीन के बाजार में Realme GT 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro को लॉन्च किया था। भारतीय स्मार्टफोन लवर्स के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी अब सीरीज के टॉप मॉडल Realme GT 8 Pro को भारत में भी पेश करने जा रही है।

आपको बता दें कि Realme GT 8 Pro को कंपनी भारत और इंटरनेशनल मार्केट में एक साथ लॉन्च करेगी। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। इसमें आपको कम कीमत में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। आप इस स्मार्टफोन को भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Realme GT 8 Pro लॉन्च डेट

Realme GT 8 Pro को कंपनी 20 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन में आपको Diary White और Urban Blue के ऑप्शन्स मिलने वाले हैं। हैवी टास्क जैसे गेमिंग, एडिटिंग वाले काम में तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन को कंपनी 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से तैयार किया है जो किहाई स्पीड परफॉर्मेंस देता है। बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के लिए इसमें आपको Hyper Vision+ AI का सपोर्ट मिलेगा।

Realme GT 8 Pro में कंपनी आपको 2K रेजोल्यूशन वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा जिससे आप तेज धूप में भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसकी डिस्प्ले 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी पैक मिलने वाली है। इसमें आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Realme GT 8 Pro में होगा स्विचेबल कैमरा मॉड्यूल

Realme GT 8 Pro के सबसे खास सेगमेंट यानी कैमरा डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसमें आपको स्विचेबल कैमरा बंप डिजाइन मिलने वाला है। आसान शब्दों में समझाएं तो आप इसके रियर पैनल में बने कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन को बदल पाएंगे। यूजर्स के पास में कैमरा बंप को अलग-अलग डिजाइन में सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसे आप अलग-अलग थीम पर सेट कर पाएंगे।

Realme GT 8 Pro में मिलने वाले कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें आपको 1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का एंटी ग्लेयर प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर 2.6 होगा। वहीं इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा जो कि Realme UI 7.0 पर रन करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article