टेक एंड गैजेट्स

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से लैस

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा मिलता है। कीमत और ऑफर जानें।

Image

Dimensity 6300 प्रोसेसर और कैमरा/Photo-realme

रियलमी ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और IP65 रेटिंग दी गई है। इसे Realme India की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

Realme 16x 5G की कीमत और ऑफर

Realme 16x 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। फोन Endurance Brown और Glory White कलर में उपलब्ध होगा।

इसकी बिक्री 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Realme India और Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट या 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। इसके बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी। ग्राहक 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी ले सकेंगे।

144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

Realme 16x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720x1,570 पिक्सल है। स्क्रीन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी का GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी मौजूद है।

Dimensity 6300 प्रोसेसर और कैमरा

फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Android 16 और AI फीचर्स

Realme 16x 5G Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। फोन में AI Eraser, AI Ultra Clarity, Motion Photo और Dual-View Video Mode जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में Realme का इन-हाउस Flux Engine भी मिलता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी

बैटरी इस फोन की सबसे खास खूबियों में से एक है। Realme 16x 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिली है। इसके अलावा यह MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है। फोन का वजन 217 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 166.47x78.23x8.8

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article