टेक एंड गैजेट्स

Realme 16 Pro Series भारत में इस दिन होगी लॉन्च, जानें इसमें क्या कुछ होने वाला है खास

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो अब आपको इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी नए साल के पहले ही सप्ताह में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने जा रही है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स में पावरफुल कैमरा मिलने वाला है।

Realme (4)

रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करने वाले यूजर्स के लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपने फैंस के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज लाने जा रही है। रियलमी की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Realme 16 Pro Series होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज में Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो अब आपको इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी Realme 16 Pro Series भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च इवेंट इस दिन दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के साथ ही सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

आपको बता दें कि रियलमी की इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। इसमें मिलने वाले कैमरा फीचर्स को लेकर सामने आ रही लीक्स ने लोगों को जबरदस्त दीवाना बनाया हुआ है। सिर्फ कैमरा ही नहीं परफॉर्मेंस के मामले में भी यह स्मार्टफोन सीरीज धमाकेदार रहने वाली है। कंपनी के मुकाबिक इसमें पावरफुल Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा।

Realme 16 Pro सीरीज में होगा पावरफुल कैमरा

Realme 16 Pro सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका कैमरा डिपार्टमेंट होने वाला है। रियलमी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में LumaColor Image-powered 200 मेगापिक्सल Portrait Master प्राइमरी रियर कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। रियलमी की यह स्मार्टफोन साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की टेंशन बढ़ाने वाला है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाला कैमरा हाई रेजोल्यूशन के साथ DSLR लेवल की फोटोग्राफी करने में सक्षम होगा। कैमरे को और पावरफुल बनाने के लिए इसमें AI Edit Genie 2.0 का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें यूजर्स को AI StyleMe और AI LightMe जैसे स्मार्ट AI इमेज एडिटिंग टूल्स दिए जाएंगे।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article