टेक एंड गैजेट्स

फास्ट चार्जिंग और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च हुआ Realme 12x 5G, कीमत 12 हजार से भी कम

Realme 12x 5G launched in India: रियलमी 12 एक्स 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में IP54 रेटिंग भी है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और माली जी67 जीपीयू मिलता है।

Image

Image- Realme

Realme 12x 5G launched in India: रियलमी ने भारत में अपने नए किफायती फोन रियलमी 12 एक्स 5जी (Realme 12x 5G) फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट और 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। फोन भारत में 12 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर आता है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रियलमी 12 एक्स 5जी में 6.72 इंच का दमदार डिस्प्ले और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।

Realme 12x 5G: कीमत और डिजाइन

Realme 12x भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर- ट्वाइलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन में आता है। इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 6GB रैम/128GB वैरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 8GB रैम/128GB वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। कंपनी एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की बैंक छूट भी दे रही है। फोन को आज शाम 6 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

Realme 12x 5G: स्पेसिफिकेशन

Realme 12x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ पांडा ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में IP54 रेटिंग भी है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और माली जी67 जीपीयू मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Realme 12x 5G: कैमरा और बैटरी

Realme 12x 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सामने की तरफ, फोन में 8MP का सेल्फी शूटर है जो 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) तक कैप्चर कर सकता है। Realme 12x 5G में 5,000mAh की बैटरी और 45W SUPERVOOC चार्जर का सपोर्ट है। फास्ट चार्जिंग को लेकर दावा है कि फोन 30 मिनट से भी कम समय में 0-50% तक चार्ज हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article