टेक एंड गैजेट्स

20 हजार रुपये वाला QLED TV मिल रहा सिर्फ 9,499 रुपये में, Amazon पर Smart TV की बड़ी डील

Amazon Smart TV Deal: कम कीमत में QLED डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर्स और स्ट्रीमिंग ऐप्स के सपोर्ट के साथ यह टीवी उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प बन सकता है, जो ज्यादा खर्च किए बिना नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं।

Image

20 हजार रुपये वाला QLED TV मिल रहा सिर्फ 9,499 रुपये में, Amazon पर Smart TV की बड़ी डील

अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट कम रखना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक 32 इंच Smart QLED TV पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यह डील Prime Day सेल से पहले ही ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिसमें टीवी की कीमत आधे से भी कम हो गई है।

VW 32 इंच Smart QLED TV पर मिल रही बड़ी छूट

Amazon पर VW Spectra Series HD Ready Smart QLED Android TV की MRP 19,999 रुपये लिस्टेड है। लेकिन कंपनी इस टीवी पर 53 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर सिर्फ 9,499 रुपये रह जाती है यानी ग्राहक करीब 10 हजार रुपये की बचत के साथ इस स्मार्ट टीवी को खरीद सकते हैं।

बैंक ऑफर और EMI का भी विकल्प

अगर ग्राहक Amazon पर उपलब्ध कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद टीवी की प्रभावी कीमत करीब 9,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा जो ग्राहक एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का विकल्प भी दिया गया है। यह टीवी करीब 334 रुपये प्रति महीने की शुरुआती किस्त पर खरीदा जा सकता है। इसमें नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

VW Smart QLED TV के फीचर्स

VW का यह 32 इंच स्मार्ट टीवी HD Ready डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1366x768 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है और इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 16.7 मिलियन कलर्स और HDR 10 सपोर्ट मिलता है। इसकी ब्राइटनेस 350 निट्स तक जाती है, जिससे बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी और साउंड फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI 2.0 पोर्ट और सेट-टॉप बॉक्स के लिए HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा हार्ड ड्राइव और अन्य USB डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 2 USB 2.0 पोर्ट मिलते हैं। साउंड के लिए टीवी में 24 वॉट आउटपुट दिया गया है। इसमें 5 अलग-अलग साउंड मोड भी मिलते हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से ऑडियो सेटिंग बदल सकता है।

Netflix, Prime Video समेत कई ऐप्स का सपोर्ट

यह स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें Prime Video, Netflix, JioHotstar, ZEE5 जैसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह गेमिंग कंसोल और हेडफोन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टीवी में 4GB स्टोरेज क्षमता दी गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article