टेक एंड गैजेट्स

MS Dhoni: X की जगह Instagram क्यों चलाते हैं एमएस धोनी, खुद बताई वजह

MS Dhoni Prefers Instagram Over X: धोनी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर बहुत कम सक्रिय रहना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जीवन में कम ध्यान भटकाना बेहतर है, लेकिन बीच-बीच में वह अपने फॉलोअर्स को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने जीवन के बारे में थोड़ा अपडेट देते हैं। ताकि वह जान सकें कि मैं ठीक हूं।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- BCCI/IPL)

MS Dhoni Prefers Instagram Over X: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक्स ( पहले ट्विटर) का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका एकमात्र इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जहां उनके 48 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। लेकिन अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लेकर धोनी ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि क्यों उन्हें ट्विटर (अब एक्स) की बजाय इंस्टाग्राम पसंद है।

धोनी को X (ट्विटर) क्यों नहीं पसंद?

दुबई आई 103.8 यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बोलते हुए एमएस धोनी ने कहा कि वह ट्विटर के बदले इंस्टाग्राम को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इंस्टाग्राम कम विवादास्पद है जबकि "ट्विटर पर कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है"। उन्होंने कहा कि "मैं ट्विटर की तुलना में इंस्टाग्राम को प्राथमिकता देता हूं। मेरा मानना है कि ट्विटर पर कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है। विशेष रूप से भारत में, ट्विटर पर हमेशा विवाद होता है। कोई कुछ भी लिखेगा, और यह विवाद में बदल जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "आप मुझे जानते हैं, मुझे वहां (X पर) रहने की आवश्यकता क्यों है? यह 140 अक्षरों का हुआ करता था। लेकिन इतने में क्या ही लिख सकते हैं। सोचिए, मैं वहां कुछ लिखूं और उसको लोग अपने हिसाब से वह समझ लें जो मैं नहीं समझाना चाहता।"

इंस्टाग्राम को लेकर क्या है धोनी की राय?

धोनी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम पर बहुत कम सक्रिय रहना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि जीवन में कम ध्यान भटकाना बेहतर है, लेकिन बीच-बीच में वह अपने फॉलोअर्स को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने जीवन के बारे में थोड़ा अपडेट देते हैं। ताकि वह जान सकें कि मैं ठीक हूं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article