टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 8: अब भारत में बनेगा गूगल का फोन, इस देसी कंपनी को मिला मौका

Google Pixel 8 phones in India: यदि भारत में Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro बनते हैं तो इनकी कीमत में कमी आ सकती है। भारत में Pixel 8 की कीमत 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल के लिए 75,999 रुपये से शुरू होती है जबकि Pixel 8 Pro की कीमत 12GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल के साथ 1,06,999 रुपये से शुरू होती है।

Image

Google Pixel Phone

Google Pixel 8 phones in India: अल्फाबेट इंक ने भारत में अपने सुपर-प्रीमियम Google Pixel 8 स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर ली है। गूगल ने इसके लिए लोकल कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर डिक्सन टेक्नोलॉजीज को चुना है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन का ट्रायल फेज शुरू हो गया है। यह मेड इन इंडिया गूगल पिक्सल फोन इस साल सितंबर तक मार्केट में उपलब्ध हो सकते हैं।

iPhone के बाद अब गूगल ने लगाया दांव

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिक्सल फोन के प्रोडक्शन के लिए गूगल ने लोकल कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर दांव लगाया है। गूगल घरेलू बाजार की मांगों को पूरा करने और संभावित रूप से निर्यात के लिए भी भारतीय उत्पादन का उपयोग कर सकता है। बता दें कि गूगल से पहले एप्पल ने आईफोन मेकिंग के लिए भारत पर दांव लगाया है।

भारत में बनेगा गूगल का यह फोन

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज गूगल पिक्सल 8 को बनाएगा। इस सीरीज के तहत दो मॉडल गूगल पिक्सल 8 और गूगल पिक्सल 8 प्रो आते हैं। इसके अलावा गूगल पिक्सल 8A को भी हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी इस फोन को भी भारत में बनाने पर काम कर सकती है।

क्या सस्ते हो जाएंगे Pixel फोन?

यदि भारत में Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro बनते हैं तो इनकी कीमत में कमी आ सकती है। भारत में Pixel 8 की कीमत 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल के लिए 75,999 रुपये से शुरू होती है जबकि Pixel 8 Pro की कीमत 12GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल के साथ 1,06,999 रुपये से शुरू होती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article