टेक एंड गैजेट्स

सावधान... लूडो किंग से कैंडी क्रश तक, आपके पर्सनल डेटा पर सेंध लगा रहे हैं ये गेमिंग ऐप्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 31, 2023, 03:31 PM IST

अगर आप अपने स्मार्टफोन पर गेम्स खेलते हैं तो आपको यहां सावधान होने की जरूरत है। कुछ ऐप्स ऐसे हैं जो आपका काफी सारा पर्सनल डेटा कलेक्ट करते हैं।

Image

गेम्स आपके पर्सनल डेटा पर सेंध लगाकर बैठे हैं और आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पर्सनल डेटा पर खतरा हैं ये गेमिंग ऐप्स
  • बहुत पर्सनल जानकारी कलेक्ट करते हैं
  • लूडो किंग, कैंडी क्रश जैसे ऐप्स शामिल

Data Hungry Mobile Gaming Apps: मोबाइल पर अगर टाइमपास के लिए आप गेम्स खेलते हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यात्रा के दौरान हो या फिर छोटा ब्रेक लेने पर, आप लूडो या कैंडी क्रश जैसे कई गेम्स थोड़ी देर खेलते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गेम्स आपके पर्सनल डेटा पर सेंध लगाकर बैठे हैं और आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। वीपीएन सर्विस प्रोवाइर सर्फशार्क की मानें तो, कॉल ऑफ ड्यूटी, कैंडी क्रश सागा और कैरम पूल डिस्क जैसे कई अन्य गेम्स आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा हैं।

फोटो, वीडियो और कॉन्टेक्ट सब पर खतरा

स्मार्टफोन्स में ये गेमिंग ऐप्स आपसे 17 से 32 अलग-अलग डेटा पॉट्स की जानकारी लेता है जिनमें फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन और लोकेशन जैसी डिटेल्स शामिल हैं। सर्फशार्क ने 60 देशों के 50 सबसे ज्यादा पॉपुलर गेमिंग ऐप्स का परीक्षण किया है जिसमें प्राइवेसी के लिए सबसे खतरनाक ऐप्स की पहचान की गई। इसके अंतर्गत एक यूनीक मेजरमेंट सिस्टम के जरिए हर गेम के डेटा कलेक्शन हेबिट्स का आंकलन किया गया, यहां डेटा लेने की मात्रा के हिसाब से इन्हें स्कोर दिया गया है।

कौन से ऐप्स हैं प्राइवेसी के लिए खतरा

स्टडी में सामने आया है कि दुनिया के सबसे पॉपुलर गेम्स में एक सबवे सर्फर छठां सबसे पसंदीदा गेम है। डेटा हंगर इंडेक्स में इस गेम को 57.6 अंत दिए गए हैं जिसमें ये 12 पॉइंट्स पर यूजर्स का डेटा कलेक्ट करता है। इसके अलावा भारत में खूब खेला जाने वाला लूडो किंग भी 38वें स्थान पर है और सबसे ज्यादा असुरक्षित गेमिंग ऐप्स में एक है। सर्फशार्क की स्टडी में ये भी सामने आया है कि ज्यादातर गेमिंग ऐप्स में औसत 10 पॉइंट्स पर यूजर्स का डेटा लिया जाता है। चिंता की बात ये है कि इस तमाम जानकारी का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article