टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi HyperOS के साथ भारत में जल्द एंट्री करेगा POCO X6 Pro, जानें फीचर्स

POCO X6 Pro: कंपनी ने अपनी पोस्ट में POCO X6 Pro को "सुपर स्पीडी क्वासी-फ्लैगशिप" टैगलाइन के साथ पेश किया है। यानी फोन को पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। टीजर से फोन के कैमरा मॉड्यूल की जानकारी भी मिलती है। POCO X6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।

Image

POCO X6 Pro

POCO X6 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने नए फोन पोको X6 प्रो को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 11 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन के इस फोन को पोको X5 प्रो के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा रहा है। पोको इंडिया ने एक्स पोस्ट में कंफर्म किया है कि आगामी पोको एक्स 6 प्रो को Xiaomi के नए हाइपरओएस के साथ लॉन्च किया जाएगा।

POCO X6 Pro में मिलेगा Xiaomi HyperOS

कंपनी नए फोन को शाओमी के हाइपरओएस के साथ पेश करने वाली है। इस यूजर इंटरफेस को चीन में Xiaomi 14 सीरीज के साथ पेश किया गया था। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी की सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

सुपर स्पीडी क्वासी-फ्लैगशिप

कंपनी ने अपनी पोस्ट में POCO X6 Pro को "सुपर स्पीडी क्वासी-फ्लैगशिप" टैगलाइन के साथ पेश किया है। यानी फोन को पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। टीजर से फोन के कैमरा मॉड्यूल की जानकारी भी मिलती है। POCO X6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जो Redmi K70E के समान हो सकता है।

POCO X6 Pro की स्पेसिफिकेशन

लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार, पोको X6 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच 1.5K LTPS डिस्प्ले मिलेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 अल्ट्रा चिपसेट और 12GB + 512GB तक स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article