टेक एंड गैजेट्स

Poco X6 5G Sale: Poco X6 के पहली सेल में तगड़ा डिस्काउंट, दमदार कैमरा से लैस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 12, 2024, 08:49 PM IST

Poco X6 5G Discount: नए पोको डिवाइस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को Flipkart पर 23,999 रुपये में शोकेस किया गया है। यदि आप इसे SBI, Axis Bank, ICICI या फिर HDFC Bank कार्ड्स से पेमेंट करके खरीदते हैं तो 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Image

Poco X6 5G

Poco X6 5G Discount: यदि आप मिडरेंज का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए Poco X6 5G एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसकी सेल आज 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन Flipkart पर सस्ते में खरीदा जा सकेगा। इस फोन में मिरर ब्लैक और स्नोस्टॉर्म वाइट दो कलर्स विकल्प मिलते हैं।

Poco X5 Pro डिस्काउंट डिटेल्स

नए पोको डिवाइस के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को Flipkart पर 23,999 रुपये में शोकेस किया गया है। यदि आप इसे SBI, Axis Bank, ICICI या फिर HDFC Bank कार्ड्स से पेमेंट करके खरीदते हैं तो 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। साथ ही इसमें एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। हालांकि एक्सचेंज किए जाने वाले फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 3000 रुपये की एक्सट्रा छूट मिलेगी।

Poco X6 डिस्प्ले

Poco X6 5G स्मार्टफोन मे पावरफुल Qualcomm प्रोसेसर के अलावा बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है। पोको के नए फोन में 6.67 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा के साथ मिलता है। IP54 रेटेड फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के अलावा Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 दिया गया है।

Poco X6 कैमरा

फोन में दमदार 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर वाले कैमरा सेटअप के अलावा फोन में 16MP सेल्फी कैमरा है। इसकी 5000mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article