टेक एंड गैजेट्स

12,000mAh की बैटरी वाला टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, पानी से भी नहीं होगा खराब

कंपनी ने कहा है कि कहा है कि Poco Pad M1 के साथ Poco Pad X1 को भी पेश किया जाएगा। साथ ही दो नए फोन Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro भी लॉन्च होंगे। कहा जा रहा है कि Poco Pad M1 में Snapdragon 7 series का प्रोसेसर मिलेगा।

Image

Poco Pad M1/Photo-Poco

यदि आप भी टैबलेट इस्तेमाल करते हैं और बैटरी को लेकर परेशान रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको अब एक ऐसे टैबलेट को लॉन्च करने वाली है जिसमें 12,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस टैब को Poco Pad M1 से पेश किया जाएगा और इसकी लॉन्चिंग अगले सप्ताह ग्लोबली होगी। कंपनी ने इसकी पु्ष्टि कर दी है।

कंपनी ने कहा है कि कहा है कि Poco Pad M1 के साथ Poco Pad X1 को भी पेश किया जाएगा। साथ ही दो नए फोन Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro भी लॉन्च होंगे। कहा जा रहा है कि Poco Pad M1 में Snapdragon 7 series का प्रोसेसर मिलेगा।

Poco Pad M1 की लॉन्चिंग डेट

Poco Pad M1 की लॉन्चिंग 26 नवंबर को ग्लोबली होगी। लॉन्च इवेंट का आयोजन बाली में किया जा रहा है। Poco Pad M1 के साथ Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन Poco Pad X1 को भी लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक Poco Pad M1 के साथ 12,000mAh की बैटरी मिलेगी। Poco Pad M1 में 12.1 इंच की डिस्प्ले होगी जो 2.5K रेजॉल्यूशन वाली होगी। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। Pad M1 मे सिंगल रियर कैमरा मिलेगा जिसके साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी।

कीमत की बात करें तो Poco Pad M1 को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 349 यूरो यानी करीब 36,000 रुपये होगी जो कि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की होगी। टैब के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। टैब में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा और LPDDR4X रैम के साथ UFS 2.2 की स्टोरेज मिलेगी।

Poco Pad M1 में एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2 मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और USB 2.0 मिलेगा। डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट के लिए इसे IP54 की रेटिंग मिलेगी। इसमें 33W की वायर फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article