स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने फैंस के लिए धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रहा है जिसमें 16GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिलेगा। मतलब आप बड़े आराम से इस स्मार्टफोन में मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क वाले काम कर पाएंगे। पोको की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Poco F8 होगी जिसे कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इस सीरीज में कंपनी तीन तगड़े फोन्स लॉन्च कर सकती है जिसमें Poco F8, Poco F8 Pro, Poco F8 Ultra होंगे।
Poco F8 सीरीज में आने वाले F8 Ultra को कुछ दिन पहले ही एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। कुछ जगहों पर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें Poco F8 Ultra और F8 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Redmi K90 और K90 Pro Max के रिब्रांडेड वर्जन होंगे। अगर आप पोको के इन स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि बाजार में दस्तक देने से पहले ही दोनों ही मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।
Poco F8 सीरीज में फैंस को फीचर्स तो तगड़े मिल सकते हैं लेकिन कंपनी अपकमिंग सीरीज में बैटरी कैपेसिटी में कटौती कर सकती है। टिप्स्टर Kacper Skrzypek की तरफ से शेयर की गई लीक्स की मानें तो Poco F8 Pro को कंपनी 6,210mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं F8 Ultra में 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। ध्यान रहे कि Redmi K90 सीरीज में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स से ज्यादा बड़ी बैटरी दी गई थी।
Poco F8 Pro और F8 Ultra की डिस्प्ले
दूसरे फीचर्स की बात करें तो Poco F8 Pro में 6.59 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है, वहीं दूसरी तरफ अल्ट्रा वेरिएंट में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। दोनों ही मॉडल्स में कंपनी बेहतर व्यूइंग एंगल और कलर्स के लिए ओएलएड पैनल दे सकती है। डिस्प्ले में यूजर्स को 2K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं गेमिंग जैसे टास्क के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। Poco F8 सीरीज को कंपनी आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ पेश कर सकती है।
मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर
पोको की अपकमिंग सीरीज में फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Poco F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इसके अल्ट्रा वेरिएंट को कोपनी Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 16GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिल सकता है जिससे मल्टी टास्किंग काफी स्मूथ होने वाली है। स्मार्टफोन में 512GB तक की स्टोरेज और UFS 4.1 स्टोरेज का भी सपोर्ट मिल सकता है।
स्मार्टफोन्स में होगा दमदार कैमरा सेटअप
अगर आप सेल्फी लवर्स हैं तो Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra आपको जमकर भाने वाले हैं। Poco F8 में कंपनी 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। वहीं आपको Poco F8 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। अगर रियर कैमरे की बात करें तो F8 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। अल्ट्रा मॉडल में ट्रिपल कैमरा सेटअप में तीनों ही कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं।
