टेक एंड गैजेट्स

Zoho Mail के बाद अब Zoho Pay की होने जा रही है एंट्री, Google Pay और PhonePe की बढ़ेगी टेंशन

स्वदेशी टेक दिग्गज Zoho इस समय एक यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है जिसका नाम Zoho Pay हो सकता है। कंपनी की यह सर्विस अपने करोड़ों ग्राहकों को यूपीआई, कार्ड पेमेंट और नेट बैंकिंग समेंत कई सारे पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध कराएगी।

Image

जोहो पे कई सारी डिजिटल प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर दे सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

भारतीय टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में हाल ही में Zoho Corporation की तरफ से आने वाले Zoho Mail और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। इन दोनों ही ऐप्लिकेशन का न सिर्फ आम जनता के ही बीच जमकर क्रेज छाया हुआ है बल्कि अब सरकारी कामकाज में भी इनका इस्तेमाल हो रहा है। कई सारे मंत्री ग्रण ने अपना ऑफिशियल जीमेल अकाउंट भी जोहो मेल में ट्रांसफर कर लिया है। अब जोहो कॉर्पोरेशन का एक और ऐप एंट्री करने जा रहा है जो कि Zoho Pay होगा। लॉन्च होने से पहले ही इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है।

Zoho Pay की एंट्री डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में एक बड़ा धमाल मचा सकती है। लीक्स की मानें तो स्वदेशी टेक दिग्गज इस समय एक यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप पर काम कर रही है जिसका नाम Zoho Pay हो सकता है। कंपनी की यह सर्विस अपने करोड़ों ग्राहकों को यूपीआई, कार्ड पेमेंट और नेट बैंकिंग समेंत कई सारे पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध कराएगी।

Google Pay और PhonePe की बढ़ेगी टेंशन

अगर Zoho Pay की एंट्री होती है तो इसकी मार्केट में सीधी टक्कर Google Pay, Phone Pe, Bhim UPI और Paytm जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से होने वाली है। जिस तरह से Arattai और Zoho Mail को भारतीय यूजर्स का सपोर्ट मिला अगर उसी तरह से Zoho Pay मार्केट में जगह बनाने में कामयाब रहा तो Google Pay, PhonePe और Paytm की टेंशन बढ़ने वाली है। Zoho Pay के जरिए यूजर्स न सिर्फ पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे बल्कि पेमेंट कलेक्ट भी कर सकेंगे।

आपको बता दें कि Zoho Pay फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और पूरी तरह से टेस्टिंग सफल होने के बाद ही इसे रोलआउट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे फेज वाइज रोलआउट करेगी। लीक्स की मानें तो कंपनी Zoho Pay को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Arattai से भी जोड़ेगी। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स सीधे चैट के माध्यम से ही पैसों का लेन देने कर पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article