टेक एंड गैजेट्स

5999 रुपये में 32MP कैमरा और Unisoc प्रोसेसर वाला दमदार फोन, भारत में हुआ लॉन्च

Poco C71: भारत में Poco C71 कूल ब्लू, डेजर्ट गोल्ड और पावर ब्लैक कलर में आता है। पोको C71 में 6.88 इंच की HD+ स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट और 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Image

Poco C71

Poco C71: पोको ने भारत में अपने नए किफायती स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में 6.88 इंच की HD+ स्क्रीन और 5,200mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है।

Poco C71: भारत में कितनी है कीमत

भारत में Poco C71 कूल ब्लू, डेजर्ट गोल्ड और पावर ब्लैक कलर में आता है। इसकी कीमत 4GB + 64GB वेरियंट के लिए 6,499 रुपये से शुरू होती है, जबकि 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। एयरटेल प्रीपेड यूजर्स Poco C71 को 5,999 रुपये से भी कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Poco C71: स्पेसिफिकेशन

पोको C71 में 6.88 इंच की HD+ स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz और (720x1,640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले में वेट टच सपोर्ट है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसे गीले हाथों से भी ऑपरेट कर सकते हैं।

फोन में Unisoc T7250 चिपसेट और 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, GPS, FM, ब्लूटूथ 5.2, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो Poco C71 में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर शामिल है। फोन IP52 डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है। Poco C71 में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article