टेक एंड गैजेट्स

PM Modi मोदी ने हटाया ‘ट्विन कुकटॉप मॉडल’ से पर्दा, धांसू है खाना बनाने का ये सिस्टम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 6, 2023, 02:40 PM IST

PM Modi ने बेंगलुरु में सोमवार को Indian Oil द्वारा तैयार किए Twin Cooktop Model से पर्दा हटाया है. India Energy Week 2023 में पीएम ने इस Indoor Solar Cooking System को पेश किया है जो बहुत कारगर विकल्प है.

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विन कुकटॉप मॉडल है बेहद कारगर
  • इंडोर सोलर सिस्टम से हटाया पर्दा
  • इंडिया एनर्जी वीक 2023 में PM मोदी

Twin Cooktop Model: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 2023 इंडिया एनर्जी वीक की शुरुआत बेंगलुरु में कर दी है. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी और कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद ग्रहलोत के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद थे. इंडिया एनर्जी वीक में एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को शोकेस करना लक्ष्य बनाया गया है. यहां भारत के एनर्जी फ्यूचर की चुनौतियों और संभवनाओं की चर्चा के लिए 30,000 से ज्यादा डेलिगेट्स, 1,000 एग्जिबिटर्स और 500 स्पीकर्स जमा हुए हैं.

पीएम ने पेश किया ट्विन कुकटॉप मॉडल

पीएम मोदी ने इस इवेंट में ट्विन कुकटॉप मॉडल से पर्दा हटाया है जो इंडियन ऑयल द्वारा तैयार किया गया इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है. इससे पहले इंडियन ऑयल ने सिंगल कुकटॉप वाले इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम को डेवेलप कर इसका पेटेंट हासिल किया था. यूजर्स द्वारा मिली प्रतिक्रिया के हिसाब से ट्विन कुकटॉप मॉडल पेश किया गया है जिसका इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान और कारगर है.

क्या है ट्विन कुकटॉप मॉडल?

इंडियन ऑयल द्वारा पेश किया गया ट्विन कुकटॉप इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम खाना बनाने के लिए एक जानदार विकल्प है जो इस फील्ड में क्रांति ला सकता है. यहां ना सिर्फ सोलर, बल्कि सामान्य एनर्जी के सोर्स का इस्तेमाल एक साथ किया जा सकता है. इससे आप सिर्फ सोलर एनर्जी पर निर्भर नहीं रहते. बारिश और ठंड के मौसम में बादल जहां सोलर एनर्जी के रास्ते में बाधा बनते हैं, वहीं सामान्य ईंधन भी इस सिस्टम का हिस्सा है जिसमें सोलर एनर्जी ना बनने पर इसका इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article