टेक एंड गैजेट्स

5G In India: क्या आपको 5G के लिए लेना होगा नया सिम और स्मार्टफोन? यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:31 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को भारत में आधिकारिक तौर पर 5G नेटवर्क की शुरुआत की है। ऐसे में 5G को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।

Image

क्या आपको 5G के लिए लेना होगा नया सिम?

Photo : iStock

5G In India: भारत में आज यानी 1 अक्टूबर से इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) की शुरुआत हुई। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर 5G की लॉन्चिंग की। इस पर जियो और एयरटेल की ओर से साफ किया गया है कि ग्राहकों को इसी महीने के आखिर तक 5G सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि, अभी 5G सेवाएं चुनिंदा शहरों को ही उपलब्ध होंगी।

बहरहाल, इस बीच ग्राहकों के मन में कुछ सवाल जरूर होंगे जैसे- क्या उन्हें 5G के लिए नया सिम खरीदना होगा? क्या 5G नेटवर्क के लिए नया फोन चाहिए होगा? तो इन्हीं सब सवालों के जवाब हम आपको यहां देने जा रहे हैं।

5G के आने से क्या फायदा मिलेगा?

5G या मोबाइल नेटवर्क्स के 5th जनरेशन के आने से ग्राहकों को 10 Gbps तक स्पीड मिल सकेगी। जबकि, 4G में केवल 100 Mbps तक ही स्पीड मिल पाती थी। यानी इससे डाउनलोडिंग काफी तेजी से होगा और वीडियो देखते वक्त बफर भी नहीं देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं 5G नेटवर्क में ग्राहकों को 5 ms लो लेटेंसी भी मिलेगी।

क्या आपको नया 5G स्मार्टफोन खरीदना होगा?

जी हां। 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G बैंड्स वाला नया स्मार्टफोन होना जरूरी है।

कौन सी कंपनियां ऑफर करती हैं 5G फोन्स?

आजकल लगभग सभी कंपनियां अलग-अलग रेंज में ग्राहकों को 5G स्मार्टफोन्स ऑफर करती हैं। इनमें कुछ बड़े नाम Samsung, Apple, Realme, Xiaomi, Oppo, Vivo और Nokia हैं।

क्या आपको 5G सर्विसेज के लिए नए सिम की जरूरत होगी?

नहीं। किसी भी 5G फोन में 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए आपको नए सिम की जरूरत नहीं होगी।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article