टेक एंड गैजेट्स

PhonePe ने शुरू किया नया रेफरल प्रोग्राम, जानें आप कैसे कमा सकते हैं पैसे

PhonePe PG Partner Programme: फोनपे पीजी पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर कारोबारी अपने मर्चेंट को श्रेणी विशेष में सबसे बेहतर भुगतान समाधान प्रदान कर सकते हैं। इस सहयोग से विश्वसनीयता बढ़ती है और कारोबारी अपने क्लाइंट के पसंदीदा वेंडर बनकर विश्वास बना सकते हैं और कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

Image

PhonePe

PhonePe PG Partner Programme: फोनपे पेमेंट गेटवे (PG) ने 'फोनपे पीजी पार्टनर प्रोग्राम' के नाम से एक रेफरल कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसे उन कारोबारियों के लिए डिजाइन किया गया है जो ऑनलाइन कारोबार को आगे बढ़ाने में अपने क्लाइंट की मदद करना चाहते हैं। रेफरल पार्टनर के रूप में वे अपने क्लाइंट के रेफरेंस दे सकते हैं ताकि वे ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करना शुरू करें और अपने कारोबार को आगे बढ़ायें। इसके लिए उन्हें इंडस्ट्री के मानकों के हिसाब से अच्छे कमीशन की पेशकश की गई है। हर ट्रांजेक्शन के साथ उनकी रेफेरल से होने वाली आमदनी भी बढ़ती जाएगी।

फोनपे पीजी पार्टनर प्रोग्राम

फोनपे पेमेंट्स गेटवे एंड ऑनलाइन मर्चेंट्स के प्रमुख अंकित गौड़ ने कहा, "फोनेपे पीजी पार्टनर प्रोग्राम की लॉन्चिंग के साथ हम अत्याधुनिक भुगतान समाधान और भागीदारी के लिए रिवॉर्ड देकर कारोबारियों को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने लॉन्चिंग के बाद से ही हमारे रेफरल प्रोग्राम को अपनाये जाने के मामले में 10 गुना वृद्धि देखी है। इस पहल के साथ हम अत्याधुनिक फिनटेक समाधान के साथ मर्चेंट को सशक्त बनाने और उनके ऑनलाइन कारोबार की सफलता को और आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।"

अहमदाबाद में रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत

पीजी रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत अहमदाबाद में एक भव्य कार्यक्रम में की गई। इसमें गौड़ ने कई सत्रों का नेतृत्व किया जो जानकारियों के आदान-प्रदान पर केंद्रित थे। संभावित रेफरल पार्टनरों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और ऑनलाइन विकास को बढ़ावा देते समय कारोबारियों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के बारे में बताया।

कैसे ले सकते हैं फायदा?

फोनपे पीजी पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर कारोबारी अपने मर्चेंट को श्रेणी विशेष में सबसे बेहतर भुगतान समाधान प्रदान कर सकते हैं। इस सहयोग से विश्वसनीयता बढ़ती है और कारोबारी अपने क्लाइंट के पसंदीदा वेंडर बनकर विश्वास बना सकते हैं और कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्र में कारोबार करने वाले इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

इनमें डेवलपर, ईआरपी, सीआरएम, और एसएएएस कंपनियों जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसमें पार्टनरों को हर महीने नियमित तौर पर कमीशन, फोनपे पीजी के कार्यक्रमों के लिए विशेष निमंत्रण और किसी भी क्वेरी के लिए समर्पित अकाउंट मैनेजर की सुविधा दी जाएगी। टेक्नोलॉजी पार्टनर्स को अतिरिक्त सपोर्ट दिया जाएगा जिसमें अपने उत्पादों के निर्बाध इंटीग्रेशन के लिए तकनीकी सहायता भी शामिल है।

फोनपे पीजी पार्टनर पर करें रजिस्ट्रेशन

इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कारोबारियों को फोनपे पीजी पार्टनर पेज पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद फोनपे का एक प्रतिनिधि उन्हें कॉल करके केवाईसी और कार्यक्रम से जुड़ने की औपचारिकताओं में मदद करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत ईमेल पर एक रेफरल लिंक मिलेगा। इसके बाद वे क्लाइंट का रेफरेंस देना और कमीशन कमाना शुरू कर सकते हैं।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article