टेक एंड गैजेट्स

PhonePe पर आया नया फीचर, बिना डेबिट कार्ड बनाएं UPI अकाउंट, जानें तरीका

  • Written by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 11, 2022, 12:55 PM IST

आपके पास बैंक अकाउंट है, लेकिन डेबिट कार्ड नहीं है। फिर भी आप PhonePe यूज करना चाहते हैं। तो इसका ऑप्शन अब आ गया है।

Image

PhonePe पर आया नया फीचर (Photo- PhonePe/Facebook)

इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने आधार कार्ड के जरिए UPI एक्टिवेशन की प्रक्रिया को शुरू किया है। इसके लिए OTP की जरूरत होगी। पेमेंट ऐप के मुताबिक, फोनपे पहला UPI TPAP ऐप है, जिसने आधार बेस्ड UPI ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया की शुरुआत की है। यानी यूजर्स को फोनपे पर ऑनबोर्डिंग के दौरान आधार कार्ड का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

पेमेंट ऐप को जॉइन करने के लिए यूजर्स को अपने आधार कार्ड के आखिरी 6 डिजिट को एंटर करना होगा। यहां डेबिट कार्ड की जानकारी देने की जरूरत यूजर्स को नहीं होगी। यानी ये ऑप्शन उनके लिए फायदेमंद है, जिनके पास बैंक अकाउंट तो है। लेकिन, डेबिट कार्ड नहीं है।

PhonePe में पेमेंट्स के हेड दीप अग्रवाल ने कहा हम यूजर्स को आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन ऑफर करने वाले पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म हैं। इससे UPI में ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि आधार के जरिए होने वाली इस नई प्रक्रिया से UPI इकोसिस्टम विस्तार का मौका मिलेगा। साथ ही नए यूजर्स आसानी से शामिल हो सकेंगे। UPI एक वैश्विक उदाहरण बन गया है और दुनियाभर के देश इसे लागू करने के बारे में सोच रहे हैं।

पहले जरूरी था डेबिट कार्ड

पहले UPI में शामिल होने के लिए डेबिट कार्ड देना काफी जरूरी होता था। ताकी UPI PIN सेट किया जा सके। ऐसे में ऐप में ऐसे यूजर्स रजिस्टर नहीं कर पाते थे, जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं होता था। अब आधार बेस्ड e-KYC ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया को आसान बना दिया है।

यूजर्स ऑनबोर्डिंग के समय PhonePe ऐप पर आधार कार्ड का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को आधार कार्ड के आखिरी 6 डिजिट को एंटर करना होगा। इसके बाद यूजर्स को UIDAI और बैंक की तरफ से एक OTP मिलेगा। इनकी मदद से प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article