देश में इस समय त्यौहारी की धूम है। हर तरफ लोग हर्षोल्लास के साथ शॉपिंग करने में जुटे हुए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरफ से साल की सबसे बड़ी सेल शुरू कर दी गई है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो त्यौहारी सीजन में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। ओप्पो अब अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन को अब एक नए लुक के साथ पेश करने जा रहा है।
ओप्पो की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि वह अपने लेटेस्ट Oppo Reno 14 5G का Diwali Edition लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी का एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन होगा। कंपनी की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर भी जारी कर दिया गया है। ओप्पो इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स से इसका टीजर शेयर किया है।
कंपनी की तरफ से Oppo Reno 14 5G Diwali Edition की झलक तो दिखा दी गई लेकिन, अभी तक इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। टीजर वीडियो से पता चल रहा है कि यह स्मार्टफोन मैट फिनिश बैक पैनल के साथ दस्तक देगा। स्मार्टफोन के रियर पैनल में गोल्डन मंडला-स्टाइल आर्टवर्क है वहीं इसके बॉटम में गोल्डन मोर बनाया गया है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को पूरी तरह से फेस्टिवल को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया है।
ओप्पो के इस स्मार्टफो में आपको सिर्फ नया लुक और डिजाइन ही मिलने वाला है। इसके बाकी फीचर्स पुराने स्मार्टफोन जैसे ही होंगे। कंपनी समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन्स का स्पेशल एडीशन लॉन्च करती रहती है। इससे पहले ओप्पो ने फैंस के लिए Reno 12 Pro का Manish Malhotra Special Limited Edition मार्केट में पेश किया था। इसके साथ कंपनी ने फैंस को कस्टमाइज्ड बॉक्स और एक्सक्लूसिव वॉलपेपर्स दिए थे।
Oppo Reno 14 5G के फीचर्स
- Oppo Reno 14 5G में ओप्पो ने 6.59 इंच का एमोलेड स्क्रीन दिया है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 1256 × 2760 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है।
- ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।
- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50+8+50 के सेंसर मिलते हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
