टेक एंड गैजेट्स

Oppo Reno 15 Series 5G: एक साथ चार नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा

Oppo Reno 15 Pro and Reno 15 Pro Mini Launched in India: Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini दोनों ही डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और ColorOS 16 पर चलते हैं। Reno 15 Pro में 6.78 इंच का फुल-HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

Oppo Reno 15 Series 5G

Oppo Reno 15 Series 5G/Photo-Oppo

KEY HIGHLIGHTS
  1. Reno 15 Pro Mini मॉडल पहली बार भारत में लॉन्च
  2. Dimensity 8450 चिपसेट और 200MP का दमदार कैमरा सेटअप
  3. सभी फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित और 80W फास्ट चार्जिंग

स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने भारत में अपनी नई Oppo Reno 15 Series 5G लॉन्च कर दी है। यह सीरीज साल 2024 में आई Reno 14 सीरीज की सक्सेसर है। नई सीरीज में कुल चार मॉडल शामिल हैं जो कि Oppo Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15C हैं। इनमें Reno 15 Pro Mini 5G को भारत में पहली बार पेश किया गया है। पूरी सीरीज एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करती है।

Oppo Reno 15 Series 5G की कीमत और उपलब्धता

Oppo Reno 15 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 53,999 रुपये है।

Oppo Reno 15 Series 5G Price In India

Oppo Reno 15 Series 5G Price In India

Oppo Reno 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत 67,999 रुपये, जबकि Reno 15 Pro Mini 5G की कीमत 59,999 रुपये तय की गई है। ये सभी स्मार्टफोन 13 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Reno 15 Series 5G की बिक्री Flipkart, Amazon और Oppo India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी।

Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini के फीचर्स

Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini दोनों ही डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और ColorOS 16 पर चलते हैं। Reno 15 Pro में 6.78 इंच का फुल-HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं Reno 15 Pro Mini 5G में 6.32 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें वही रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस मिलती है, लेकिन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7 दिया गया है।

Oppo Reno 15 Pro Mini 5G

Oppo Reno 15 Pro Mini 5G

परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप

दोनों Pro मॉडल्स में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। इनमें 12GB रैम के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कैमरा की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सभी कैमरे 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स

Oppo Reno 15 Pro में 6,500mAh और Reno 15 Pro Mini में 6,200mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जबकि Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-Axis लीनियर मोटर और IP68 + IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है।

Oppo Reno 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 15 5G भी ColorOS 16 पर चलता है और कनेक्टिविटी व IP रेटिंग के मामले में Pro मॉडल्स जैसा ही है। इसमें 6.59 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें भी 6,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article