टेक एंड गैजेट्स

6000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा Oppo का नया स्मार्टफोन, बाजार में जल्द होगी एंट्री

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Oppo भारतीय बाजार एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि OPPO Reno14 FS 5G होगा। ल़ॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन्स के फीचर्स की डिटेल सामने आ चुकी है।

Image

ओप्पो के नए स्मार्टफोन में मिलेंगे दमदार फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Oppo Smartphone Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने कुछ ही दिन पहले भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। कंपनी ने OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro को अपनी रेनो 14 सीरीज में लॉन्च किया था। तगड़े स्पेक्स के साथ आने वाले इन स्मार्टफोन्स को जमकर पसंद किया जा रहा है। अब ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि कंपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है जो कि OPPO Reno14 FS 5G होगा।

OPPO Reno14 FS 5G को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसकी रेंडर इमेज और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और लुक लगभग-लगभग पूरी तरह से Reno14 और Reno14 Pro की ही तरह है। कंपनी नए स्मार्टफोन में भी स्क्वायर शेप में कैमरा मॉड्यूल देने वाली है। यह स्मार्टफोन आपको कुछ-कुछ आईफोन की याद दिलाने वाला है।

मिलेंगे अट्रैक्टिव डिजाइन और कलर्स

OPPO Reno14 FS 5G की लीक रेंडर्स से ऐसा लगता है कि कंपनी इसे दो कलर वेरिएंट में पेश करेगी जिसमें ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन होंगे। ग्रीन कलर वाले वेरिएंट में आपको मैटेलिक इफेक्ट के साथ मैट फिनिश मिलेगी, जबकि व्हाइट कलर वाले वेरिएंट में आपको ग्लॉसी फिनिश डिजाइन मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन पंच होल डिजाइन के साथ आने वाली है।

OPPO Reno14 FS 5G के संभावित फीचर्स

ओप्पो इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच की फ्लैट स्क्रीन दे सकती है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2370 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी मिलेगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन को कंपनी क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 6 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस करेगी।

लीक्स की मानें तो OPPO Reno14 FS 5G में आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें आपको 50+8+2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन को कंपनी 6000mAh की पॉवरफुल बैटरी के साथ पेश कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article