Oppo Enco Buds 3 Pro/Photo- Oppo
ओप्पो इंडिया ने आज भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने Oppo Enco Buds 3 Pro को भी पेश किया है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ 12.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा Oppo Enco Buds 3 Pro को IP55 की रेटिंग मिली है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेशन के लिए TÜV Rheinland का सर्टिफिकेट भी मिलता है।
Oppo Enco Buds 3 Pro की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 27 अगस्त से फ्लिपकार्ट के अलावा ओप्पो की वेबसाइट से होगी। Oppo Enco Buds 3 Pro को ब्लैक एंड व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
Oppo Enco Buds 3 Pro को इन ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। दोनों बड्स में 12.4mm का डायनेमिक ड्राइर दिए गए हैं जिनके साथ टाइटेनियम प्लेटिंग है। Oppo Enco Buds 3 Pro को लेकर डीप बास और इमर्सिव ऑडियो का दावा किया गया है। Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ Hey Melody एप का भी सपोर्ट दिया गया है। एप के जरिए साउंड को कस्टमाइज किया जा सकता है।
Oppo K13 Turbo Series: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किए कभी गर्म नहीं होने वाले दो स्मार्टफोन, जानें कीमत
Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ ब्लूटूथ 5.4 और डुअल कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसके साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक का भी सपोर्ट है। Oppo Enco Buds 3 Pro में गूगल फास्ट पेयरिंग और IP55 की रेटिंग भी है। गेमर्स के लिए इसमें 47ms तक का लो लैटेंसी भी है।
Oppo Enco Buds 3 Pro के प्रत्येक बड्स में 58mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 560mAh की बैटरी है। एक बार की चार्जिंग के बाद बैटरी बैकअप को लेकर 12 घंटे का दावा है, जबकि चार्जिंग के साथ 54 घंटे का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के बैकअप का दावा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।