टेक एंड गैजेट्स

Oppo K13 Turbo Series: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किए कभी गर्म नहीं होने वाले दो स्मार्टफोन, जानें कीमत

Oppo K13 Turbo Series Launched in India: Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro भारत में लॉन्च होने वाले दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें अलग से कूलिंग फैन दिए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ये दोनों फोन कभी गर्म नहीं होंगे चाहे आप दिनभर ही गेमिंग क्यों ना करें।

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro/Photo- Oppo

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro/Photo- Oppo

ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपनी नए स्मार्टफोन सीरीज Oppo K13 Turbo Series पेश कर दी है। Oppo K13 Turbo Series के तहत दो फोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro शामिल हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ये दोनों फोन कभी गर्म नहीं होंगे चाहे आप दिनभर ही गेमिंग क्यों ना करें।

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दोनों फोन के साथ 7,000sqmm का वेपर कूलिंग सिस्टम है। ओप्पो के इन दोनों फोन में अलग से एक फैन दिया गया है जो कि एयर डस्ट और एक्टिव कूलिंग के लिए है। Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro की कीमत

Oppo K13 Turbo की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है यानी इस कीमत में 8GB + 128GB स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को फर्स्ट पर्पल, नाइट व्हाइट और मिडनाइठ मेवरिक कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी।

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत भारत में 8GB + 256GB वेरियंट के लिए 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरियंट के लिए 39,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट मैवरिक, पर्पल फैंटम और सिल्वर नाइट कलर ऑप्शन में 15 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ओप्पो K13 टर्बो सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 9 महीने तक का नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, ओप्पो ने एक्सटर्नल कूलिंग के लिए टर्बो बैक क्लिप भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

ओप्पो K13 टर्बो सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 6.80-इंच 1.5K (1,280×2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक की ग्लोबल ब्राइटनेस मिलती है। बेस वेरिएंट ओप्पो K13 टर्बो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट है, जबकि प्रो वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है। ये फोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15.0.2 पर चलते हैं और इन्हें दो साल के मेजर OS अपडेट्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro का कैमरा

कैमरा सेटअप में, ओप्पो K13 टर्बो और K13 टर्बो प्रो के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, दोनों स्मार्टफोन्स में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 वर्ग मिमी का वेपर कूलिंग चेंबर मौजूद है।

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro की बैटरी

पावर के लिए, दोनों मॉडल में 7,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C शामिल हैं। यह सीरीज़ IPX6, IPX8 और IPX9 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। दोनों फोनों का साइज 162.78×77.22×8.31 मिमी है, जबकि वजन बेस मॉडल का 207 ग्राम और प्रो मॉडल का 208 ग्राम है।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article