टेक एंड गैजेट्स

50MP कैमरा और 24GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo A3, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Oppo A3 SmartPhone: ओप्पो ए3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है।

Image

Oppo A3 5G (image-Oppo)

Oppo A3 SmartPhone: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए फोन ओप्पो ए3 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में 24 जीबी तक रैम (12 जीबी फिजिकल + 12 जीबी वर्चुअल) का सपोर्ट मिलता है। फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Oppo A3 5G: स्पेसिफिकेशन

ओप्पो A3 में ColorOS 14.0 मिलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,080x2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 394 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है मिलता है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा-कोर 6nm स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट, 12 जीबी LPDDR4X रैम और 512 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज पैक किया गया है।

Oppo A3 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। ओप्पो के नए फोन में 5000mAh की बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन को 30 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Oppo A3 5G: कितनी है कीमत

फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये है। इस कीमत पर 8GB + 256GB वेरियंट मिलता है। वहीं टॉप एंड वेरियंट की कीमत 2,099 चीनी युआन ( करीब 25,000 रुपये) है। फोन माउंटेन स्ट्रीम ग्रीन, ऑरोरा पर्पल और क्वीट सी ब्लैक रंग में आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article