टेक एंड गैजेट्स

RBI Data: देश में एक साल में पांच गुना बढ़े ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड के मामले, जानें बचने का तरीका

Digital Payment Frauds in India: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के बाद ऑनलाइन पेमेंट करना आसान हो गया है और साइबर ठग ने इस सुविधा का फायदा उठाया है। लोगों के साथ ठगी करने के लिए साइबर ठग नए-नए हथकंडे और तरीके आजमाते हैं। कभी फ्री दिवाली गिफ्ट तो कभी बिजली बिल माफी के नाम पर लोगों को शिकार बनाया जाता है।

Image

Digital Payment Frauds in India

Digital Payment Frauds in India: भारत में एक साल में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड के मामले पांच गुना बढ़ गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक साल में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड में ठगों ने 14.57 अरब रुपये उठाए हैं। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब 2016 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या UPI के लॉन्च के बाद से भारत डिजिटल पेमेंट का एक बड़ा केंद्र बना है, जो यूजर्स को अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देता है।

ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड

भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में पिछली अवधि की तुलना में पांच गुना से अधिक बढ़कर 14.57 बिलियन रुपये (175 मिलियन डॉलर) हो गई। पिछले दो वर्षों में UPI पर पेमेंट का मूल्य 137% बढ़कर 200 ट्रिलियन रुपये हो गया है। इंटरनेट तक सस्ती पहुंच और अधिक वित्तीय समावेशन के कारण भी पूरे देश में ऑनलाइन पेमेंट में वृद्धि हुई है।

क्यों बढ़ रहे ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड के मामले

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के बाद ऑनलाइन पेमेंट करना आसान हो गया है और साइबर ठग ने इस सुविधा का फायदा उठाया है। लोगों के साथ ठगी करने के लिए साइबर ठग नए-नए हथकंडे और तरीके आजमाते हैं। कभी फ्री दिवाली गिफ्ट तो कभी बिजली बिल माफी के नाम पर लोगों को शिकार बनाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं साइबर ठग अब एआई की मदद से भी ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।

ऑनलाइन फ्रॉड कैसे बचें?

  • ऑनलाइन पेमेंट करते समय अपने कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी सहित अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
  • अपने फोन पर प्राप्त OTP (वन टाइम पासवर्ड) या सीक्रेट कोड किसी के साथ साझा न करें।
  • अनजान नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेजों पर ध्यान न दें।
  • गिफ्ट या रिवार्ड का वादा करने वाले कॉल को अनदेखा करें और अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • ईमेल या SMS के माध्यम से प्राप्त किसी भी लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article