टेक एंड गैजेट्स

30 अप्रैल को आ रहा है OnePlus Pad 4, लॉन्च से पहले जानें इसके फीचर्स और संभावित कीमत

टैबलेट 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। यह OnePlus Tab 3 का सक्सेसर होगा। आप इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ वनप्लस के ऑनलाइन और ऑफलाइन पर खरीद सकते हैं।

Image

यह टैबलेट 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

OnePlus Upcoming Tablet: मूवी देखना हो या फिर क्रिकेट जैसे स्पोर्ट कंटेंट देखना हो, बड़ी स्क्रीन पर ही इनका मजा आता है। अगर आप एंटरटेनमेंट या फिर प्रोफेशनल वर्क के लिए नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया टैबलेट लाने जा रही है जो कि OnePlus Pad 4 होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है और जल्द ही यह आपको बाजार में देखने को मिलने वाला है। इसमें आपको दमदार डिस्प्ले के साथ प्रीमियम सेगमेंट के फीचर्स मिलने वाले हैं।

OnePlus Pad 4 के लॉन्चिंग की बात करें तो यह टैबलेट भारत में 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। यह बैटलेट OnePlus Tab 3 का सक्सेसर होगा। आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ साथ वनप्लस के ऑनलाइन और ऑफलाइन पर खरीद सकते हैं। लॉन्चिंग डेट के ऐलान के साथ ही कंपनी ने इसमें मिलने वाले फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग टैबलेट कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल टैबलेट होगा।

अगर आप एक ऐसा टैबलेट चाहते हैं जो आपको मल्टी टास्किंग या फिर गेमिंग जैसे काम में तगड़ी परफॉर्मेंस दे तो आप OnePlus Pad 4 की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको बड़ी बैटरी के साथ साथ दमदार चीपसेट मिलने वाला है। यह टैबलेट 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 5 साल की बैटरी हेल्थ का भी सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus Pad 4 के स्पेसिफिकेशन्स

  • OnePlus Pad 4 में मिलने वाले डिस्प्ले साइज की बात करें तो इसमें कंपनी 13.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले दे सकती है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 4.4K का रेजोल्यूशन और टीयूवी सर्टिफिकेशन भी मिलेगा।
  • अपकमिंग टैबलेट में आपको OnePlus Stylo Pro का भी सपोर्ट मिलेगा।
  • एंटरटेनमेंट के लिए इसमें आपको 8 hi-fidelity स्पीकर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS पर रन करेगा।
  • टैबलेट में आपको Tab 3 की ही तरह 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
  • OnePlus Tab 4 में आपको 13380mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।
  • कंपनी इसे बाजार में 30 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Amazon लेकर आया AI Store, अब स्मार्ट तरीके से खरीद सकेंगे AI फीचर्स वाले गैजेट्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article