टेक एंड गैजेट्स

OpenAI लेकर आया नया एआई मॉडल, दवाईयों की खोज में करेगा मदद, रिसर्च होगी आसान

ChatGPT मेकर OpenAI ने इस मॉडल को गुरुवार को लॉन्च किया है। इस एआई मॉडल को खासतौर पर लाइफ साइंसेज रिसर्च के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इस एआई मॉडल को एडवांस तकनीक से लैस किया है।

Image

ओपनएआई ने लॉन्च किया नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मॉडल। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दिग्गज एआई कंपनी OpenAI अपने नए-नए इनोवेशन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। कंपनी का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल GPT-Rosalind जो दवाओं की खोज में वैज्ञानिकों की मदद करेगा और साथ ही मेडिकल रिसर्च को भी तेज और आसान बनाएगा। यह नआ एआई मॉडल वैज्ञानिकों की खोज को एक नई दिशा भी देगा। इसके अलावा यह ऐसी दवाओं की खोज में भी मदद करेगा जिनको लेकर लंबे समय से रिसर्च जारी है।

ChatGPT मेकर OpenAI ने इस नए मॉडल को गुरुवार को लॉन्च किया है। इस एआई मॉडल को खासतौर पर मेडिकल और लाइफ साइंसेज रिसर्च के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इस एआई मॉडल को एडवांस तकनीक से लैस किया है। GPT-Rosalind बड़े डेटा से जरूरी जानकारी निकालने में मदद करेगा। कंपनी की तरफ से फिलहाल अभी इसका शुरुआती मॉडल पेश किया गया है। कंपनी ने इसे अभी रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर कुछ सेलेक्टेड बिजनेस ग्राहकों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

ब्रिटिश वैज्ञानिक के नाम पर मॉडल

आपको बता दें कि GPT-Rosalind का नाम कंपनी ने ब्रिटिश वैज्ञानिक रोसलिंड फ्रेंकलिन के नाम पर रखा है। रोसलिंड 20वीं शताब्दी के एक महान वैज्ञानिक (chemist) थे। उनकी रिसर्च ने डीएनए की संरचना को उजागर करने में मदद की थी और साथ ही मॉडर्न मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की नींव रखी थी।

रिसर्च प्रॉसेस को बनाएगा आसान

OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए मॉडल के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, इसे खास तौर पर रिसर्च के शुरुआती चरणों को तेज और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। यह मॉडल वैज्ञानिकों को सबूत इकट्ठा करने, नए विचार (हाइपोथीसिस) बनाने और प्रयोगों की योजना तैयार करने में मदद करेगा। साथ ही, यह मल्टी-स्टेप रिसर्च प्रोसेस को भी यह आसान बना सकता है।

AI (12)

AI (12)

इसकी मदद से रिसर्चर्स अलग-अलग डेटाबेस से सवाल पूछ सकेंगे, नए और लेटेस्ट वैज्ञानिक पेपर्स को समझ सकेंगे और अपने काम के लिए नए एक्सपेरिमेंट्स के सुझाव भी पा सकेंगे। इतना ही नहीं, वैज्ञानिक अपनी रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए नए साइंटिफिक टूल्स भी विकसित कर पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article