टेक एंड गैजेट्स

Amazon लेकर आया AI Store, अब स्मार्ट तरीके से खरीद सकेंगे AI फीचर्स वाले गैजेट्स

Amazon AI Store: कंपनी ने इस एआई स्टोर में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और दूसरे वियरेबल्स को शामिल किया गया है। अब ग्राहक आसान तरीके से एआई गैजेट्स की खरीदारी कर सकेंगे।

Image

अमेजन लेकर आया एआई स्टोर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Amazon AI Store: दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सहूलियत दे दी है। अमेजन की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए एआई स्टोर लॉन्च किया गया है। अमेजन के इस कदम से ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग का एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अगर आप एआई फीचर्स वाला कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या फिर होम अप्लायंसेज खरीदना चाहते हैं तो अब आसानी से प्रोडक्ट का सेलेक्शन कर पाएंगे। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Amazon AI Store का मकसद यूजर्स को टेक्नेकिल स्पेसिफिकेशन के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेली रूटीन लाइफ में इस्तेमाल और उसके लाभ के बारे में आसान भाषा में समझाना है। कंपनी ने इस एआई स्टोर में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और दूसरे वियरेबल्स को शामिल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस स्टोर में यूजर्स को सिर्फ प्रोडक्ट ही नहीं मिलेंगे बल्कि यह भी बताया जाएगा कि एआई हमारी डेली रूटीन लाइफ को कैसे आसान बना सकता है।

स्टोर में कई पॉपुलर डिवाइस

कंपनी की मानें तो इस एआई स्टोर को खासतौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह स्टोर स्टूडेंट, प्रोफेशनल्स और फैमली यूजर्स की जरूरत के मुताबिक सही डिवाइस को चुनने में मदद करता है। अमेजन ने अपने इस स्टोर में कई सारे पॉपुलर एई डिवाइस जैसे Samsung Galaxy S26 Ultra, iQOO 15, OnePlus Nord 6, HP Omnibook Ultra, iPad 11, Lenovo Yoga Slim 7 और LG के AI-पावर्ड 4K स्मार्ट टीवी को शामिल किया है। जल्द ही इसमें दूसरे कई सारे डिवाइस को भी शामिल किया जाएगा।

Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर AI से जुड़े कई और उपयोगी फीचर्स भी दे रहा है। इनमें Rufus शॉपिंग असिस्टेंट, Lens के जरिए विजुअल सर्च, “view in your room” AR फीचर और प्राइस ट्रैकिंग टूल्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन सभी फीचर्स की मदद से यूजर्स जल्दी और ज्यादा बेहतर तरीके से अपनी शॉपिंग कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article