टेक एंड गैजेट्स

OnePlus के इस टैबलेट में है 12000mAh से बड़ी बैटरी, 17 घंटे का मिलेगा प्लेबैक टाइम, शुरू होने जा रही है सेल

OnePlus Pad 3 को कुछ दिन पहले ही कंपनी ने लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में इस टैबलेट की सेल बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसमें कंपनी ने 12000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी दी है। इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगी।

Image

वनप्लस के इस टैबलेट में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus Pad 3 Sale: ओटीटी स्ट्रीमिंग हो या फिर गेमिंग जैसे टास्क ऐसे काम के लिए बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट ही परफेक्ट होते हैं। अगर आप अपने एंटरटेनमेंट या फिर प्रोफेशनल वर्क के लिए एक या टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी वनप्लस ने हाल ही में OnePlus Pad 3 को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसे खरीदारी के लिए उपलब्ध कराने जा रही है। बहुत जल्द भारतीय बाजार में इस लेटेस्ट टैबलेट की सेल शुरू होने वाली है।

वनप्लस ने अपने इस लेटेस्ट टैबलेट में कई तरह के शानदार फीचर्स दिए हैं। डिस्प्ले, कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक इसमें सब कुछ टॉप नॉच दिया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 12000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी है जिससे ओटटी स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी खत्म होने की टेंशन से भी आप फ्री रहेंगे। आइए आपको इस टैबलेट की सेल और लॉन्चिंग की डिटेल जानकारी देते हैं।

वनप्लस पैड की जल्द शुरू होगी सेल

वनप्लस की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि OnePlus Pad 3 की सेल भारतीय बाजार में सितंबर महीने से शुरू की जाएगी। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि वह इसे किस प्राइस में सेल करेगी। वनप्लस ने इस टैबलेट को दो वेरिएंट में पेश किया है जिसमें 12 रैम के साथ 256GB की स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 512GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें आपको Storm Blue और Frosted Silver कलर ऑप्शन मिलेंगे।

OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ने इस टैबलेट में 13.2 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसमें 3.4K रेजोल्यूशन दिया गया है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें आपको 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। इस टैबलेट के साथ आप डेली रूटीन वर्क के साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग भी कर पाएंगे। आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।

गेमिंग जैसे टास्क के दौरान डिवाइस हीट न करे इसके लिए वनप्लस ने इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम उपलब्ध कराया है। इसके लिए ग्रेफीन कॉम्पोजिट मैटीरियल से बना वेपर चेंबर इस्तेमाल किया गया है। इसे पॉवर देने के लिए इसमें 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। कंपनी दावा करती है कि इसमें आपको 17 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article