OnePlus nord CE4 LITE 5G First Sale: वनप्लस ने 3 दिन पहले ही अपने मिड रेंज फोन OnePlus Nord CE4 Lite 5G के भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को आज पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जा रहा है। यदि आप भी 20 हजार की कीमत में दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन वाला फोन चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। चलिए जानते हैं वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Oneplus Nord CE 4 lite 5G: कीमत
फोन के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह तीन कलर ऑप्शन- मेगा ब्लू, सुपर सिल्वर और अल्ट्रा ऑरेंज में आता है। यदि आप पहली सेल में वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी को खरीदते हैं तो आप आईसीआईसीआई और वनकार्ड की मदद से 1000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसकी सेल 27 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन अमेजन, वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर मिलेगा।
Oneplus Nord CE 4 lite 5G: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट 5G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 8GB की रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित OxygenOS 14 पर चलता है।
Oneplus Nord CE 4 lite 5G: कैमरा और बैटरी
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS), 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 80W वायर्ड सुपरवूक और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।
