टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Nord 6 की भारत में जल्द होगी एंट्री, OnePlus Nord 5 से हो सकता है महंगा

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में फैंस को पॉवरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 256GB की स्टोरेज के साथ शानदार कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।

Image

OnePlus Nord 6 में Adreno 825 ग्राफिक्स प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से एक नए नॉर्ड स्मार्टफोन को टीज किया है। वनप्लस की तरफ से स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ऐसी लीक्स हैं कि यह स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 हो सकता है।

भारत में OnePlus Nord 6 के डेब्यू होने से पहले एक टिप्स्टर की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर की मानें तो OnePlus Nord 6 पिछले साल बाजार में आए OnePlus Nord 5 से महंगा हो सकता है। इसके अलावा हाल ही में OnePlus Nord 6 को एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म में भी लिस्ट किया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के बारे में कई चीजों का पता चला है।

टिपस्टर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) के अनुसार, आने वाला OnePlus Nord 6 अपने पुराने मॉडल से थोड़ा महंगा हो सकता है। उनका कहना है कि ग्राहकों को इस फोन के लिए लगभग 3,000 से 5,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।

12GB तक की रैम का मिल सकता है सपोर्ट

जानकारी के लिए, OnePlus Nord 5 जुलाई 2025 में भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है। लीक के मुताबिक, नया नॉर्ड सीरीज फोन भारत में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आ सकता है।

OnePlus Nord 6 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

टिपस्टर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने Geekbench पर OnePlus Nord 6 की लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस फोन को मॉडल नंबर CPH2793 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 12GB RAM, Android 16 और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। टिपस्टर का दावा है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

इस प्रोसेसर में एक प्राइम कोर है, जिसकी स्पीड 3.21GHz तक जाती है। इसके अलावा तीन परफॉर्मेंस कोर 3.01GHz पर चलते हैं और चार एफिशिएंसी कोर हैं, जिनकी स्पीड 2.80GHz तक हो सकती है। OnePlus Nord 6 में Adreno 825 ग्राफिक्स प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन ने Geekbench टेस्ट में सिंगल-कोर में 2,040 और मल्टी-कोर में 6,520 अंक हासिल किए हैं। वहीं Geekbench AI टेस्ट में फोन को सिंगल प्रिसिजन में 179, हाफ प्रिसिजन में 167 और क्वांटाइज्ड स्कोर में 376 अंक मिले हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article