वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 15T को लॉन्च कर दिया है। OnePlus 15T की लॉन्चिंग फिलहाल चीन में हुई है। OnePlus 15T को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है और स्टोरेज के लिए 5 विकल्प मिलेंगे। OnePlus 15T की बैटरी बैकअप को लेकर 22 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। OnePlus 15T में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 6.32 इंच की डिस्प्ले भी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
OnePlus 15T: कीमत और उपलब्धता
OnePlus 15T की शुरुआती कीमत CNY 4,299 (लगभग ₹58,000) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹67,000, 16GB+256GB की ₹63,000 और 16GB+512GB की ₹71,000 रखी गई है। टॉप वेरिएंट (16GB + 1TB) की कीमत CNY 5,699 (लगभग ₹78,000) है। यह स्मार्टफोन 25 मार्च से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Oppo China ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha रंगों में आएगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus 15T में 6.32 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz तक है। स्क्रीन 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस और 460 ppi डेंसिटी सपोर्ट करती है। इसमें TÜV Rheinland Eye Protection 5.0 और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस फोन में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ “E-Sports Triple-Core” सिस्टम, Lingxi टच चिप और G2 Wi-Fi चिप शामिल हैं। बेहतर गेमिंग के लिए “Wind Chaser Gaming” कर्नेल दिया गया है। AnTuTu पर इसका स्कोर 44,50,000 से ज्यादा बताया गया है। OnePlus 15T में 16GB तक LPDDR5x Ultra Pro RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग स्मूद रहती है।
कैमरा सेटअप
फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony Ultra Vision सेंसर) और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम, 7x डिजिटल ज़ूम) शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 8K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 15T में 7,500mAh की बड़ी Glacier बैटरी दी गई है। यह 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 5G, 4G LTE, NFC, Wi-Fi 7, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
इसके साथ GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS नेविगेशन सिस्टम भी दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर और अन्य कई सेंसर शामिल हैं। इसका वजन लगभग 194 ग्राम है और यह 8.48mm पतला है।
