टेक एंड गैजेट्स

Realme ला रहा है 200MP वाला गजब स्मार्टफोन, Samsung Galaxy S25 Ultra की बढ़ेगी टेंशन

Realme GT 8 Pro को चीन के मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है लॉन्च इवेंट करीब ही है।

Image

चीनी मार्केट में Realme GT 8 Pro को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन उतारने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग फोन Realme GT 8 Pro होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऐलान रियलमी की तरफ से कर दिया गया है। Realme GT 8 Pro भारतीय बाजार में सीधे एप्पल, गूगल और सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर देगा। रियलमी इसे Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश करेगी।

आपको बता दें कि Realme GT 8 Pro को चीन के मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है लॉन्च इवेंट करीब ही है।

रियलमी ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके Realme GT 8 Pro की लॉन्चिंग की जानकारी दी। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में नवंबर के महीने में दस्तक देने वाला है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है। कंपनी ने चीन के मार्केट में Realme GT 8 Pro के साथ-साथ Realme GT 8 को भी लॉन्च किया है, भारतीय बाजार में यह फोन लॉन्च होगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

चीनी मार्केट में Realme GT 8 Pro को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में CNY 3999 यानी लगभग 50,000 रुपये में लॉन्च था। इस स्मार्टफोन में फैंस को ब्लू, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें टॉप नॉच कैमरा सेटअप हो और साथ ही मल्टी टास्किंग से लेकर गेमिंग तक में शानदार परफॉर्मेंस मिले तो यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Realme GT 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

चीन के बाजार में लॉन्च हुए Realme GT 8 Pro में कंपनी ने 6.79 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसके डिस्प्ले में कंपनी ने 144Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया है जिससे मल्टी टास्किंग करना बेहद शानदार एक्सपीरियंस देता है। इसमें आपको 7000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप तेज धूप में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

आपको बता दें कि Realme GT 8 Pro में कंपनी ने खास तरह का डेडिकेटेड R1 चिप दिया है जो कि हैवी टास्क में शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इस बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 50W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Realme GT 8 Pro कैमरा

Realme GT 8 Pro को कंपनी शानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देगी। इसके साथ ही इसमें 50+50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में फैंस को 120x सुपर जूम का फीचर मिलेगा। यह स्मार्टफोन भारत में सीधे-सीधे Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर देगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article